Shani Uday 2023: 6 मार्च को शनिदेव 12 राशियों के जीवन में भर देंगे खुशियां ही खुशियां

6 मार्च 2023 को कुंभ राशि में उदय हो रहे हैं। जिसके कारण सभी राशियों पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। कहा जाता है कि प्रत्येक व्यक्ति को शनि की महादशा का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर ये भी कहा जाता है कि यदि कोई भी भगवान शनिदेव की आराधना करता है और उन्हें किसी भी तरह से प्रसन्न कर देता है तो भगवान शनिदेव उस व्यक्ति को रंक से राजा बना देते हैं।

calender

कर्मफलदाता शनि देव होली से एक दिन पहले ही यानी 6 मार्च 2023 को कुंभ राशि में उदय हो रहे हैं। जिसके कारण सभी राशियों पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। कहा जाता है कि प्रत्येक व्यक्ति को शनि की महादशा का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर ये भी कहा जाता है कि यदि कोई भी भगवान शनिदेव की आराधना करता है और उन्हें किसी भी तरह से प्रसन्न कर देता है तो भगवान शनिदेव उस व्यक्ति को रंक से राजा बना देते हैं।

कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के कर्म करता है उनका फल शनिदेव ही देते हैं साथ ही कुछ लोग ऐसे होते हैं जो दूसरो को नीचा या अपमान या फिर उन्हें परेशान करते हैं।उनका हिसाब आगे शनिदेव करते है इसीलिए महाराज शनिदेव को न्याय के देवता भी कहा गया है। कुछ राशियां ऐसी भी होती है जिन पर भगवान शनिदेव प्रभाव डालते हैं।साथ ही सुख और दुख का निर्णय लेते हैं।जो भी व्यक्ति अपने जीवन में अच्छे बुरे कर्म करता है उन सभी का फल न्याय के देवता शनिमहाराज देते हैं।

भगवान शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हर शनिवार को पूजा की जाती है। साथ ही अनेक प्रकार की कोशिश की जाती है कि शनिदेव महाराज किसी भी तरह प्रसन्न हो सकें। इसके अलावा व्यक्ति के जीवन से सभी प्रकार की समस्या दूर कर दें।माना जाता है कि शनि देव में काफी समय पहले अहंकार था। जिसके कारण उन्होंने हनुमान जी से भी युद्ध किया था, लेकिन जब हनुमान जी ने शनिदेव पर वार किया तो वह घायल हो गए जिसे देख हनुमान जी भी पछताने लगे और दर्द से शनिदेव को न देख सकें तभी उन्होंने भगवान शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाया। इसी कारण से शनिदेव पर सरसों का तेल भी हर शनिवार को चढ़ाया जाता है। आइए जानते कि 12 राशियों पर किस तरह से प्रभाव पढ़ेगा?

मेष राशि

कहा जाता है कि मेष राशि के लोगों के लिए शनि का उदयवान काफी शुभ माना जाता है। साथ ही जो लोग नौकरियां करते हैं उनके कामकाज में बड़ा बदलाव आ सकता है। इसके अलावा जिन लोगों के करियर में अनेक प्रकार की बाधाएं आती हैं उन सभी बाधाओं से छुटकारा मिलेगा और सभी प्रकार के कार्य पूरे होंगे ।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालें लोगों पर उदयवान शनिदेव मेहरबान होंगे साथ ही आप किसी गुरु के साथ किसी भी यात्रा पर जा सकते हैं। इस राशि के लोग काम करने में काफी आलसी होते हैं। ऐसे लोगों को आलस्य नहीं करना चाहिए ।

मिथुन राशि

कहा जाता है कि मिथुन राशि वालों के लिए शनि का उदय होना लाभकारी माना जाता है। साथ ही कारोबार में अनेक प्रकार का लाभ मिलेगा। इसके अलावा जो लोग जनसंचार से जुड़े हैं उन सभी लोगों को काम में उन्नति मिलेगी ।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शनि का उदयवान शुभ नहीं होता है।साथ ही इस राशि के पुरुष व महिलाओं के जीवन में अनेक प्रकार की समस्या हो सकती है।इसके अलावा अपने शरीर का विशेष रुप से ध्यान रखना चाहिए। भूलकर भी लापरवाही न बरतें।

सिंह राशि

जिन लोगों की सिंह राशि होती है उन सभी राशियों के लोगों को शनिदेव भौतिक सुख प्रदान करते हैं । लंबे समय से आ रही अनेक प्रकार की बाधाएं दूर होगी साथ ही नए काम में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि

इस राशि के जो बच्चें पढ़ाई में पूरी ताकत लगा रहे हैं उन सभी को भगवान शनिदेव शुभ फल देंगे साथ ही जिन लोगों का मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा हैं । वह सारी स्थितियां उनके पक्ष में रहेंगी।

तुला राशि

जिन लोगों की तुला राशि है ऐसे छात्र-छात्राओं का अच्छे परिणाम मिलेंगे साथ ही यह समय छात्राओं के लिए बेहद ही लाभदायक है। जिन लोगों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाना है उन्हें मदद मिलेगी।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगों को नौकरियों के कारण अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।साथ ही यदि किसी को निर्देश दें तो सोच समझकर देना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि के लोग अपने भाई और बहनों के साथ किसी भी तरह का कोई भी मनमुटाव नहीं करना चाहिए। साथ ही जिस काम को करने में रुकावट आ रही हैं उस काम को पिता की सहायता से पूरा करना चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को काम में सफलता मिलेगी साथ ही सभी प्रकार के रुके काम बनेंगे।इसके अलावा कई जगहों से आपको धन मिलने का योग बन रहा है।

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों पर शनिदेव की कुपा बनी रहेगी साथ ही कंपनी में कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा धन मिलने के योग बन रहे हैं ।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए विदेश की यात्रा सफल होगी साथ ही आपके अनेक शत्रु बन सकते हैं ऐसी स्थिति में आप थोड़ा संभलकर रहें ।

First Updated : Saturday, 04 March 2023