शारदीय नवरात्रि 2022: महाअष्टमी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें महागौरी और कन्या पूजन, धन, वैभव की होगी प्राप्ति

नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के स्वरुपों की पूजा की जाती है। जिनमें से अष्ट्मी और नवमी तिथि का महत्व ज्यादा माना गया है। इस दिन महागौरी की पूजा विधि-विधान से की जाती है और कन्या पूजन भी कराया जाता है।

calender

NAVRATRON_KE_RANG_JBT_KE_SANG

Maha Ashtami 2022: नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के स्वरुपों की पूजा की जाती है। जिनमें से अष्ट्मी और नवमी तिथि का महत्व ज्यादा माना गया है। इस दिन महागौरी की पूजा विधि-विधान से की जाती है और कन्या पूजन भी कराया जाता है। आज नवरात्रि का आंठवा दिन यानी महाअष्टमी है, कई व्रतधारी आज महागौरी और कन्या पूजन कर अपने व्रत का पारण करेंगे।

तो आइए जान लें आज कन्या और अष्टमी पूजन का शुभ मुहूर्त-

महाष्टमी 2022 शुभ मुहूर्त -

अष्टमी तिथि प्रारम्भ - 02 अक्टूबर 2022 को 06:47 PM बजे।

अष्टमी तिथि समाप्त - 03 अक्टूबर 2022 को 04:37 PM बजे।

कन्या पूजन के मुहूर्त-

अमृत- सुबह 06:15 बजे से सुबह 07:44 बजे तक।

शुभ- सुबह 09:12 बजे से सुबह 10:41 बजे तक।

लाभ- दोपहर 03:07 बजे से शाम 04:36 बजे तक व शाम 04:36 बजे से शाम 06:05 बजे।

अष्टमी महागौरी की पूजा विधि-

- शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मां महागौरी की पूजा की जाती है, पूजन से पहले स्नान करके पीले वस्त्र पहन लें।

- इसके बाद मां के सामने दीपक जलाएं और उनका ध्यान करें।

- पूजा में मां गौरी को सफेद या पीले फूल अर्पित करें।

- फूल अर्पित करने के बाद इनके चमत्कारी मंत्रों का जाप करें।

अष्टमी और नवमी तिथि पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करके कन्या पूजन का संकल्प लें करके देवी मां की पूजा करें और प्रसाद में खीर, पूरी हलवा, नारियल से मां का भोग लगाएं। अष्टमी और नवमी तिथि पर नौ कन्याओं के साथ एक छोटे बालक को भी भोज कराने की परंपरा है।

दुर्गा स्वरूप इन कन्याओं को खीर, पूरी, चने, हलवा आदि का सात्विक भोजन कराएं। कन्याओं को भोजन कराने के बाद प्रदक्षिणा कर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें और यथाशक्ति वस्त्र, फल और दक्षिणा देकर विदा करें।

First Updated : Monday, 03 October 2022