28 फरवरी को इन राशियों का खुलेगा भाग्य

28 फरवरी को इन राशियों का खुलेगा भाग्य

Priti Saini
Priti Saini

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है और हर राशि का ग्रह स्वामी होता है 28 फरवरी यानि कल सोमवार का दिन है। चंद्रमा मकर राशि पर होगा।
सोमवार के दिन पुजा -उपासना के लिए समर्पित होता है। सोमवार के दिन लोग मंदिरो में जाते है और भगवान शिव की पुजा करते है। कुछ लोग सोमवार को वत्र भी रहते है।

मेष राशि - परिवार में भी मतभेद रहेगा। अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता से घिरे रहेंगे और शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा।

वृषभ राशि - आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में मददगार होंगे। कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन रहेगा।

मिथुन राशि- आज का दिन शुभ रहेगा। धन लाभ के योग बनेंगे और भाग्य प्रबल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। अपनी पसंद के कार्य कर सकेंगे। जो छात्र सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, वे सफल रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा पर जाने से बचें।

कर्क राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय में बढ़ोतरी की संभावनाएं हैं। ऑफिस या व्यावसायिक स्थल पर कार्य भार अधिक रहेगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता छाई रहेगी। विदेश जाने के अवसर मिलेंगे। किसी बड़ी कंपनी से डील हो सकती है। खेल-कूद में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी परिचित व्यक्ति से लम्बे समय बाद मिलने की सम्भावना रहेगी।

सिंह राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता और बुजुर्गों के आशीर्वाद से सारे काम आसानी से हो जाएंगे। शारीरिक रूप से नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। आज आप नए काम शुरू कर सकते हैं।

कन्या राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। दांपत्य जीवन के सुख अनुभव कर सकेंगे। घर के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। घूमने जा सकते हैं। योग और ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे। नए लोगों से परिचय हो सकता है।

तुला राशि- आज का दिन शुभ रहेगा। कठिन परिश्रम से अपने कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने के योग रहेंगे। कारोबारी व्यापार में वृद्धि कर सकेंगे। सामाजिक रूप से सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन आनंददायी रहेगा। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों का भी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा मन लगेगा।

वृश्चिक राशि आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी। मन में अशांति रहेगी। वाणी में मधुरता से नए संबंध बनेंगे। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। कार्यों में किसी मित्र का सहारा ले सकते हैं। अपनों का साथ सही दिशा में ले जाएगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लगेगा। परिवार के सदस्यों की तरफ से मिलने वाले सुख में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

धनु राशि- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रिय मित्र से मिलने का योग बन सकता है। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। वाणी पर संयम और गुस्से पर नियंत्रण रखें। बुजुर्गों की सेवा करना शुभ फल देगा। पिता के साथ तालमेल से लाभ प्राप्त होगा।

मकर राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में परेशानियां होगी। ऑफिस या व्यावसायिक स्थल पर कार्य भार अधिक रहेगा। धन अधिक खर्च होगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य को लेकर असमंजय बना रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

कुम्भ राशि - आज का दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ होने के योग बने हुये हैं। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों से लाभ मिल सकता है। कार्य क्षेत्र मे सफलता मिलेगी। परिवार के साथ भी तालमेल अच्छा बना रहेगा। मित्रों से मतभेद होने की संभावना बनी हुई है।

मीन राशि- आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। बेरोजगार लोगों को आज रोजगार मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें। खुद पर विश्वास रखना बेहद जरूरी है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का योग बन सकता है।

.
calender
27 February 2022, 12:42 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो