इस बार शिव योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

इस बार शिव योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि

Priti Saini
Priti Saini

महाशिवरात्रि फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है। इस बार चतुर्दशी 1 मार्च यानि मगंलवार को है। इस बार महाशिवरात्रि कई शुभ सयोंग में मनाई जाएगी। बता दे कि इस बार 1 मार्च को शिव योग का दिन है 11:18 बजे से शुरू होकर 8:21 रहेगी। महाशिवरात्रि को लेकर राजधानी के शिवालयों में जोरों से तैयारिया चल रही है। मंदिरो की साफ- सफाई अंतिम चरण है। शहर के प्रतिष्ठित डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मठ मंदिर में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को शनिवार को मेंहदी रचाई गई। वहीं एक मार्च को शिवरात्रि पर पूरे दिन भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहेगा।

READ MORE Horoscope Today 27 February 2022: जाने आज का दिन आपके लिए कितना खास रहेगा ?

भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन उत्सव को महाशिवरात्रि पर्व के रूह में मनाते है इस बार महाशिव रात्रि पर पंचग्राही योग के साथ ही महासंयोग बन रहा है। इसके साथ शिव पूजन के समय केदार योग रहेगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसके बाद भगवान भोलेनाथ वैराग्य जीवन त्यागकर गृहस्थ जीवन अपनाया था, इस दिन व्रत रखने पर सौभाग्य में वृध्दि होती है।

.
calender
27 February 2022, 09:15 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो