Horoscope Today 31 March: जानिए आज का दिन आपके लिए कितना रहेगा खास

चैत्र कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, गुरुवार, 31 मार्च 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

चैत्र कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, गुरुवार, 31 मार्च 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आपके अनुकूल रहेगी, जिससे कारोबार में धनलाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्य आसानी से सफल होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृषभ राशि- इस राशि वालों लोगों के लिए कार्यों की सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और दिन भागदौड़ में व्यतीत होगा, लेकिन कार्य आसानी से पूरे होंगे और धनलाभ की स्थिति रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों लोगों के लिए आज का दिन व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना रहेगी। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे।

कर्क राशि- इस राशि वालों लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे और बुजुर्गों के आशीर्वाद से कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ के योग भी रहेंगे, लेकिन व्यावसायिक स्थल पर अधिकारियों की वजह से परेशान हो सकते हैं। 

सिंह राशि- इस राशि वालों लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों और मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी, जिससे शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। 

कन्या राशि- इस राशि वालों लोगों के लिए आज का दिन जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे। आकस्मिक धनलाभ की भी संभावना रहेगी। विवाह के उत्सुक युवकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे, जिससे समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 

तुला राशि- तुला राशि वालों लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। हालांकि, काम की अधिकता रहेगी, लेकिन कड़ी मेहनत से कार्य सफल होंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक राशि- इस राशि वालों लोगों के लिए  कारोबार मध्यम रहेगा। किसी के भी साथ धन से सम्बंधित व्यवहार न करें। किसी भी विवाद में पडऩे से बचना होगा। मन एकाग्र करने का प्रयास कीजिएगा। आज खर्च पर संयम रखना होगा। स्वजनों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। 

धनु राशि- धनु राशि वालों लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहने से शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं।

मकर राशि- मकर राशि वालों लोगों के लिए आज का दिन कारोबार अच्छा चलेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा, लेकिन कार्यों में सफलता मिलने से धनलाभ की स्थिति रहेगी। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव होगा।

कुम्भ राशि- इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय-धंधे में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में आशानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यग्र रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगा। कारोबाल अच्छा चलेगा और धनलाभ की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन परिजनों के बीच आपसी सामंजस्य बनाए रखें। 

calender
30 March 2022, 01:35 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो