नई दिल्ली: 23 जुलाई 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. पंचांग के अनुसार, आज शाम से 'विंछुड़ो' प्रारंभ हो रहा है, जिसे ज्योतिष में शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं माना जाता. मान्यता है कि इस दौरान कोई भी बड़ा फैसला लेने या मांगलिक कार्य शुरू करने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं आज का पूरा पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश करते हैं तो उन्हें नीच का चंद्रमा माना जाता है. इस अवधि को 'विंछुड़ो' कहा जाता है. मान्यता है कि इस समय मन अधिक भावुक, अस्थिर और निर्णय लेने में भ्रमित हो सकता है.
इसलिए विवाह, गृह प्रवेश, नया व्यवसाय, निवेश या अन्य शुभ कार्यों को इस अवधि में टालने की सलाह दी जाती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 23 जुलाई शाम 7:01 बजे से विंछुड़ो शुरू होगा, जो 26 जुलाई सुबह 7:34 बजे तक रहेगा.
तिथि: आषाढ़ शुक्ल पक्ष दशमी
वार: गुरुवार
व्रत: गुरुवार व्रत
नक्षत्र: विशाखा (पूरे दिन)
योग: शाम 7:19 बजे तक शुभ योग, इसके बाद शुक्ल योग
सूर्योदय और चंद्रमा का समय
सूर्योदय: सुबह 5:57 बजे
सूर्यास्त: शाम 7:09 बजे
चंद्रोदय: दोपहर 2:17 बजे
चंद्रास्त: 23-24 जुलाई की रात 1:10 बजे
यदि जरूरी कार्य करना हो तो इन शुभ समयों का ध्यान रखा जा सकता है.
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:21 बजे से 5:09 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:06 बजे से 12:59 बजे तक
अमृत काल: दोपहर 3:55 बजे से शाम 5:41 बजे तक
इन समयों में महत्वपूर्ण कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है.
राहुकाल: दोपहर 2:12 बजे से 3:51 बजे तक
यमगंड: सुबह 5:57 बजे से 7:36 बजे तक
कुलिक काल: सुबह 9:15 बजे से 10:54 बजे तक
दुर्मुहूर्त: सुबह 10:21 बजे से 11:14 बजे तक और दोपहर 3:37 बजे से 4:30 बजे तक
वर्ज्यम्: सुबह 5:16 बजे से 7:03 बजे तक
कौलव: सुबह 7:03 बजे तक
तैतिल: सुबह 7:03 बजे से रात 8:06 बजे तक
गर: रात 8:06 बजे से 24 जुलाई सुबह 9:13 बजे तक
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, विंछुड़ो की शुरुआत के बाद नए कार्य, निवेश, मांगलिक आयोजन और बड़े फैसलों को टालना बेहतर माना जाता है. वहीं पूजा-पाठ, मंत्र जाप, दान और भगवान विष्णु एवं बृहस्पति देव की आराधना करना शुभ फलदायी माना जाता है.
Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. First Updated : Thursday, 23 July 2026