18 अप्रैल 2026 राशिफल: शनिदेव की कृपा किन राशियों पर रहेगी मेहरबान?

शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा और कर्मफल से जुड़े परिणामों के लिए खास माना जाता है. 18 अप्रैल 2026 को शनि मीन राशि में रहकर कुछ राशियों को विशेष लाभ देंगे, जबकि कुछ को सतर्क रहने की सलाह है.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey



नई दिल्ली: 18 अप्रैल 2026 का शनिवार शनिदेव की कृपा और कर्मफल के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण दिन है. इस दिन शनि मीन राशि में स्थित रहकर मीन, कुंभ और मकर राशि वालों पर विशेष कृपा बरसाएंगे. इन राशियों के लोगों को आत्मविश्वास, धन लाभ और करियर में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं. मिथुन और धनु राशि वालों को भी पद, प्रतिष्ठा और आत्मबल में वृद्धि का लाभ मिलेगा. कर्क और कन्या राशि के जातकों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. वहीं मेष, वृषभ, तुला और वृश्चिक राशि के लोगों को सावधानी और संतुलन बनाए रखने की जरूरत है. इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काले तिल, तेल, नीले फूल अर्पित करें और हनुमान जी की पूजा करें. जरूरतमंदों को दान करना भी शुभ माना गया है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो