स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में US का शिकंजा, वैश्विक व्यापार पर मंडराया संकट
अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान से जुड़े जहाजों पर नाकेबंदी लागू की है, जिससे चीन-ईरान व्यापार प्रभावित होने की आशंका है और वैश्विक बाजार में चिंता बढ़ गई है.
इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता के असफल रहने के बाद अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में कड़ी नाकेबंदी लागू कर दी है, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है. इस फैसले का असर केवल ईरान तक सीमित नहीं है, बल्कि चीन जैसे देशों पर भी पड़ सकता है, जो ईरानी तेल का बड़ा खरीदार है. अमेरिकी कार्रवाई के तहत ईरान से जुड़े हर जहाज की आवाजाही पर सख्त निगरानी रखी जा रही है. इससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार, खासकर चीन और ईरान के बीच होने वाले लेन-देन पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है, जिससे वैश्विक बाजार में चिंता का माहौल बन गया है.


