इस्लामाबाद वार्ता फेल, अब समुद्र में आमने-सामने US और ईरान

अमेरिका-ईरान वार्ता विफल होने के बाद ट्रंप ने होर्मुज में नाकेबंदी का आदेश दिया. जवाब में ईरान ने नियंत्रण का दावा करते हुए चेतावनी दी, जिससे तनाव और बढ़ गया है.

इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच हुई अहम शांति वार्ता बेनतीजा रही, जिसके बाद हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं. बातचीत असफल होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नौसेना को होर्मुज जलडमरूमध्य में नाकेबंदी के निर्देश दिए. इसके जवाब में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि इस क्षेत्र पर उसका पूरा नियंत्रण है और किसी भी आक्रामक कदम का कड़ा जवाब दिया जाएगा. वहीं, ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी नौसेना इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर नियंत्रण करने में सक्षम है. दोनों देशों के इस टकराव से क्षेत्रीय स्थिति और अधिक गंभीर होती नजर आ रही है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो