ईरान बंदरगाहों की घेराबंदी पर चीन का सख्त संदेश, अमेरिका को दी सीधी चेतावनी
ईरानी बंदरगाहों की अमेरिकी नाकेबंदी से होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा है. चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी, जबकि अन्य देशों ने भी वैश्विक व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर चिंता जताई.
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव तेज होने से अंतरराष्ट्रीय माहौल और ज्यादा गर्म हो गया है. अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी के फैसले के बाद कई देशों की चिंता बढ़ गई है. चीन ने इस कदम पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए साफ कहा कि वह अपने व्यापार और ऊर्जा हितों में किसी भी दखल को बर्दाश्त नहीं करेगा और उसके जहाज इस मार्ग से गुजरते रहेंगे. यह फैसला तब लिया गया जब पाकिस्तान में हुई बातचीत बेनतीजा रही. इसके असर से वैश्विक व्यापार प्रभावित हो रहा है. स्पेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने भी इस स्थिति पर चिंता जताते हुए समुद्री रास्तों को खुला रखने की जरूरत बताई है.


