योगी सरकार का सबसे बड़ा फैसला, कर्मचारी हैरान

नोएडा में विरोध प्रदर्शन के बीच यूपी सरकार ने श्रमिकों की मजदूरी में अंतरिम बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिससे मजदूरों को राहत मिलने की उम्मीद है.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey


नोएडा: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कुशल और अकुशल श्रमिकों के वेतन में 1 अप्रैल से 21% तक की अंतरिम बढ़ोतरी का फैसला किया है. नोएडा और गाजियाबाद में यह बढ़ोतरी सबसे ज्यादा लागू होगी. नई दरों के अनुसार अकुशल श्रमिकों को 13,690 रुपये, अर्धकुशल को 15,059 रुपये और कुशल श्रमिकों को 16,868 रुपये तक मजदूरी मिलेगी (मूल वेतन + महंगाई भत्ता सहित).

हालांकि, सरकार ने 20,000 रुपये न्यूनतम वेतन की खबर को भ्रामक बताया है. हाल ही में नोएडा में मजदूरी को लेकर फैली अफवाहों के कारण प्रदर्शन और तोड़फोड़ हुई थी, जिसके बाद प्रशासन ने हस्तक्षेप किया.
सरकार का कहना है कि यह फैसला श्रमिकों और उद्योगों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए लिया गया है. साथ ही भविष्य में नए श्रम कानून के लागू होने पर वेतन में और बढ़ोतरी संभव है. मुख्यमंत्री ने बोनस, भत्ते और महिला सुरक्षा को लेकर भी आश्वासन दिया है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो