इस्लामाबाद शांति वार्ता फेल: अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा

इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे चली उच्च स्तरीय शांति वार्ता बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई, जिससे क्षेत्रीय तनाव बढ़ने की आशंका तेज हो गई है.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच चली लंबी शांति वार्ता किसी ठोस समझौते पर नहीं पहुंच सकी. करीब 21 घंटे तक चली इस बैठक के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका अपना अंतिम प्रस्ताव दे चुका है और अब निर्णय ईरान को लेना है. वार्ता में सबसे बड़ा विवाद परमाणु हथियारों को लेकर रहा, जहां अमेरिका ने ईरान से भविष्य में भी परमाणु हथियार न बनाने की स्पष्ट गारंटी मांगी. साथ ही 400 किलोग्राम यूरेनियम बाहर भेजने और जीरो एनरिचमेंट जैसी सख्त शर्तें रखी गईं. ईरान ने इन मांगों को अत्यधिक बताते हुए असहमति जताई. इस बीच होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे अहम मुद्दों पर स्पष्ट सहमति नहीं बन सकी. वार्ता की विफलता से क्षेत्र में तनाव बढ़ने और वैश्विक असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो