उत्तराखंड
गंगोत्री-यमुनोत्री में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, 47 दिन में 10 लाख से अधिक तीर्थयात्री कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता नजर आ रहा है. गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दर्शन करने वालों की संख्या नए आंकड़े छू रही है. पिछले साल के मुकाबले इस बार यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
लापता MBA छात्रा का CCTV वीडियो आया सामने, गायब होने से कुछ घंटे पहले दोस्तों संग दिखी बबीता पांडे
उत्तरकाशी के दयारा बुग्याल ट्रेक पर लापता हुई 24 वर्षीय MBA छात्रा बबीता पांडे का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला और चर्चा में आ गया है. छात्रा के गायब होने के कई दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है, जबकि सेना, ITBP, SDRF और पुलिस की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं.
केदारनाथ समेत चारधाम दर्शन पर नए नियम, सीएम धामी का बड़ा ऐलान
केदारनाथ समते चारधाम में पिछले दिनों भारी संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने का वीडियो वायरल हुए थे। इस वीडियो में लोग वहां की अव्यवस्था और ना आने की अपील कर रहे थे। इसके बाद राज्य सरकार ने इसको लेकर तुरंत एक बड़ी बैठक बुलाई और दर्शन के लिए एसोपी तैयार करने के निर्देश दे दिए।
बुजुर्ग पर जानलेवा हमला करने वाला 20 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बेसबॉल बैट भी बरामद
देहरादून में एक बुजुर्ग पर लोहे की रॉड और बेसबॉल के डंडे से जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी कथित तौर पर गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और असम भागने की तैयारी में था.
'जहां हैं, वहीं रुक जाएं', IMD अलर्ट के बाद प्रशासन का बड़ा आदेश, केदारनाथ यात्रा पर लगी अस्थायी रोक
उत्तराखंड में लगातार खराब मौसम और भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर अस्थायी रोक लगा दी है. बता दें, मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद यह फैसला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
पहाड़ों पर उमड़ा सैलानियों का सैलाब, मनाली से नैनीताल तक लगा महाजाम
मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहाड़ों का रुख कर रहे हैं. हिमाचल के मनाली-रोहतांग से लेकर उत्तराखंड के नैनीताल और चारधाम मार्गों तक पर्यटकों और श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ उमड़ पड़ी है. हालात ऐसे हैं कि कई जगह 50 किलोमीटर का सफर तय करने में 7 से 8 घंटे लग रहे हैं.
हरिद्वार में गंगा घाट पर एक-दूसरे को Kiss करने लगे युवक, फिर पुलिस ने उतारा नशा
हरिद्वार के हर की पौड़ी क्षेत्र में गंगा आरती के बाद शराब के नशे में धुत चार युवकों ने कथित तौर पर महिलाओं से अभद्रता और गंगा घाट पर हुड़दंग किया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया.
चारधाम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़, केदारनाथ और यमुनोत्री के पंजीकरण बंद होने पर श्रद्धालुओं का हंगामा
चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते केदारनाथ और यमुनोत्री के लिए पंजीकरण अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए. हरिद्वार के रजिस्ट्रेशन सेंटर पर घंटों लाइन में लगे श्रद्धालुओं ने नाराजगी जताई और हंगामा किया.