30 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, तीन लोगों की मौके पर मौत

देहरादून जिले के कालसी क्षेत्र में आज एक बहुत बड़ा हादसा हो गया. एक यात्री बस हरी खाई में गिर गई, जिसमें 30 से ज्यादा लोग सवार थे. हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

Sonee Srivastav

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. हिमाचल रोडवेज की एक बस गहरी खाई में गिर गई, जिसमें तीन यात्रियों की मौके पर मौत हो गई. बस में 30 से ज्यादा लोग सवार थे, और कई घायल हुए हैं. यह हादसा काफी दुखद है और स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है.

हादसा कहां और कैसे हुआ?

हादसा कालसी क्षेत्र के क्वानू-मीनाक रोड पर सुदोई खड्ड के पास हुआ. हिमाचल प्रदेश के नेरवा (चौपाल) से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी की बस अनियंत्रित हो गई. सूत्रों के अनुसार, बस एक ट्रक को साइड देने के दौरान सड़क का पुश्ता धंस गया, जिससे बस कई पलटे खाती हुई गहरी खाई में जा गिरी. हादसा सुबह करीब 10 बजे का बताया जा रहा है.

3 लोगों की हुई मौत 

अधिकारियों के अनुसार, हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई. कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. कुछ रिपोर्टों में घायलों की संख्या 15 से ज्यादा बताई जा रही है, जबकि कुछ में 7 गंभीर घायल हैं. कुल मिलाकर 30 से अधिक यात्री बस में थे.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीमें डाकपत्थर, चकराता, मोरी और त्यूणी से तुरंत घटनास्थल पहुंची. SDRF कमांडेंट के आदेश पर बचाव कार्य शुरू हुआ. स्थानीय लोगों ने भी पहले पहुंचकर मदद की और कई घायलों को खाई से बाहर निकाला. रेस्क्यू टीम अब भी बाकी यात्रियों की तलाश और बचाव में जुटी हुई है.

यह हादसा पहाड़ी इलाके की खतरनाक सड़कों की याद दिलाता है. तेज रफ्तार, सड़क की स्थिति और वाहन कंट्रोल जैसे कारणों से ऐसे हादसे अक्सर होते हैं. प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है ताकि हादसे की सही वजह पता चल सके. परिवारों में शोक की लहर है. 

 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag