Navratri 2026: इस शुभ मुहूर्त में करें कलश स्थापना, मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

Chaitra Navratri 2026 की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है. इस बार दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग बन रहा है, जिससे पहले दिन की घटस्थापना का महत्व और बढ़ गया है.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey
 

चैत्र नवरात्रि: चैत्र नवरात्रि 2026 का पावन पर्व 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाया जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होता है, जो इस बार 19 मार्च सुबह 6:52 बजे से शुरू होकर 20 मार्च सुबह 4:52 बजे तक रहेगी. खास बात यह है कि करीब 72 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है, जब नवरात्रि की शुरुआत अमावस्या के प्रभाव में होगी और उसी दिन घटस्थापना की जाएगी. कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:52 बजे से 7:43 बजे तक है, जबकि अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:05 बजे से 12:53 बजे तक रहेगा. नवरात्रि के पहले दिन Maa Shailputri की पूजा की जाती है. यह पर्व केवल पूजा ही नहीं, बल्कि साधना और आत्मशुद्धि का भी समय माना जाता है, जिसमें भक्त मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करते हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो