गोरखपुर ऑनर किलिंग: प्यार करने पर बेटी की पिता ने की हत्या

गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना में एक पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी. मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां बेटी की जिद पिता को नागवार गुजरी.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में ऑनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी 23 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी. पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया. शुरुआत में परिवार ने इसे हादसा बताने की कोशिश की और कहा कि लड़की हंसिए पर गिरकर घायल हो गई, लेकिन पुलिस को शक हुआ. जांच के दौरान पता चला कि लड़की का किसी युवक से बातचीत को लेकर पिता से विवाद होता था. कड़ाई से पूछताछ में आरोपी पिता ने जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि गुस्से में आकर उसने हंसिए से बेटी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है और आगे की जांच जारी है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो