अकेला पड़ा अमेरिका, क्यू कोई ट्रंप का साथ नहीं दे रहा ?
ईरान के साथ तनाव बढ़ने पर ट्रंप अब पूरी तरह अकेले नजर आ रहे हैं. कल उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला रखने के लिए सहयोगी देशों से मदद की गुहार लगाई, मगर कोई साथ नहीं आया. अब उनका नया ऐलान है - अमेरिका को किसी की जरूरत नहीं, हम अकेले ही सब संभाल लेंगे.
ईरान से जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह से कंफ्यूज हो गए हैं. लड़ाई में उन्हें किसी का साथ नहीं मिल रहा है. ट्रंप ने जो ताजा बयान दिया है, उससे कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. एक दिन पहले ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के लिए सहयोगी देशों से मदद की अपील की थी. लेकिन कोई भाव नहीं मिलने के बाद उन्होंने अब कहा है कि वाशिंगटन को किसी भी मदद की जरूरत नहीं है. ट्रंप ने कहा, हम दुनिया के सबसे मजबूत देश हैं. हमारे पास दुनिया की अब तक की सबसे मजबूत सेना है. हमें किसी की जरूरत नहीं है. उन्होंने आगे कहा, मैं उन पर जोर-जबरदस्ती नहीं करता, क्योंकि मेरा नजिरया यह है कि हमें किसी की जरूरत नहीं है. ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है, जिससे तेल सप्लाई पर असर पड़ा और कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. ट्रंप के इस बयान से यह स्पष्ट है कि अमेरिका अपने सहयोगी देशों से मदद की अपेक्षा नहीं कर रहा है.


