'मैं पैसों के लिए किसी के भी साथ सोने को तैयार हूं' बिग बॉस स्टार चंद्रिका दीक्षित ने दिया चौकाने वाला बयान

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का एक बयान सुर्ख़ियों में बना हुआ है. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान एक ऐसी बात बोली है, जिसे सुनकर सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की जा रही है.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: दिल्ली की मशहूर 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं. सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली उनकी एक पुरानी वीडियो क्लिप और हालिया इंटरव्यू ने लोगों को हैरान कर दिया है. चंद्रिका, जो पहले दिल्ली की सड़कों पर लग्जरी कार में वड़ा पाव बेचकर सुर्खियों में आई थी, बाद में बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आई. अब उनके एक बयान ने सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है.

चंद्रिका का विवादित बयान 

एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में चंद्रिका ने अपने बच्चे की परवरिश के बारे में बात करते हुए कहा कि वह अपने बेटे के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं. उन्होंने कहा, "मैं आपको एक बात बता दूं, अगर मुझे अपने बच्चे को पालने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी और इसके लिए किसी के साथ सोना भी पड़े, तो मैं वह भी कर लूंगी. एक मां होने के नाते मैं यह कह रही हूं." यह बयान सुनकर कई लोगों को झटका लगा, क्योंकि इसमें उन्होंने बच्चे के पालन-पोषण के लिए इतनी बड़ी बात कह दी.

सोशल मीडिया पर आलोचना का दौर

इस क्लिप के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर चंद्रिका की खूब ट्रोलिंग हुई. कई यूजर्स ने इसे गलत और शर्मनाक बताया. कुछ ने लिखा कि एक मां को ऐसे शब्द नहीं कहने चाहिए, जबकि कुछ ने इसे ड्रामा और फेम के लिए किया गया स्टंट बताया. लोगों का कहना था कि बच्चे का नाम लेकर ऐसी बातें कहना ठीक नहीं है. बहस छिड़ गई कि क्या कोई मां इतनी मजबूरी में ऐसी सोच सकती है या यह सिर्फ ध्यान खींचने का तरीका है. 

चंद्रिका का सफाई और स्पष्टीकरण

विवाद बढ़ने पर चंद्रिका ने खुद जवाब दिया. उन्होंने कहा कि उनका पूरा इंटरव्यू देखा जाए, जिसमें तीन-चार घंटे की बातचीत थी. उन्होंने बताया कि बयान को संदर्भ से बाहर निकालकर पेश किया गया. असल में वे अपने बेटे के प्रति गहरे प्यार और संघर्ष की बात कर रही थी. चंद्रिका ने कहा कि वे अपने बच्चे के लिए मेहनत से काम करने को तैयार हैं और यह बयान सिर्फ मां की भावनाओं को दिखाने के लिए था, न कि किसी गलत काम को बढ़ावा देने के लिए.

उन्होंने ट्रोल्स को लताड़ते हुए कहा कि पूरा पॉडकास्ट देखें तो समझ आएगा. चंद्रिका की जिंदगी हमेशा से चर्चा में रही है. वड़ा पाव बेचने से लेकर बिग बॉस तक का सफर और अब पर्सनल लाइफ के विवाद ने उन्हें सुर्खियों में बनाए रखा है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो