धुरंधर 2 ने तोड़ा बॉलीवुड का सबसे बड़ा रिकॉर्ड! फिल्म ने 24 घंटे में की 100 करोड़ की कमाई

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है. पहले दिन ही फिल्म ने 100 करोड़ नेट कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: रणवीर सिंह की नई फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. रिलीज के पहले दिन ही इसने इतिहास रच दिया. जहां पहले 100 करोड़ नेट कलेक्शन किसी फिल्म के लिए बड़ा माइलस्टोन होता था, वहीं 'धुरंधर 2' ने महज 24 घंटे में यह आंकड़ा पार कर लिया. यह हिंदी सिनेमा में एक नया रिकॉर्ड है.

प्रीव्यू शोज से शुरू हुआ धमाल

फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज 18 मार्च शाम से शुरू हुए. इन शोज में दर्शकों ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया. सैकनिल्क और अन्य ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रीव्यू से ही फिल्म ने 43-52 करोड़ ग्रॉस कमाए. कई जगहों पर शाम 4:30 बजे के बाद शोज चले, लेकिन भीड़ इतनी थी कि थिएटर्स पैक हो गए. यह पहले पार्ट 'धुरंधर' के ओपनिंग डे से भी ज्यादा है, जहां सिर्फ 28 करोड़ आए थे.

पहले दिन की बुकिंग में आग

19 मार्च को रिलीज के दिन सुबह से ही टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर हंगामा मचा. एक घंटे में लाखों टिकट बिके, जिसने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए. एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 30-40 करोड़ से ज्यादा कमाए. पूरे दिन मिलाकर ओपनिंग डे पर 60-75 करोड़ नेट का अनुमान था, लेकिन प्रीव्यू के साथ कुल कलेक्शन 100 करोड़ नेट से ऊपर पहुंच गया. कुछ रिपोर्ट्स में यह 105-113 करोड़ तक बताया जा रहा है.

पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त

पहले 'पठान', 'जवान', 'एनिमल', 'स्त्री 2' जैसी फिल्मों को 100 करोड़ पहुंचने में 2 दिन लगे थे. लेकिन 'धुरंधर 2' ने प्रीव्यू और फर्स्ट डे मिलाकर यह काम सिर्फ 24 घंटे में कर दिखाया. यह हिंदी फिल्मों में पहली बार हुआ जब कोई फिल्म पहले दिन 100 करोड़ नेट पार कर गई. ओवरसीज में भी फिल्म ने 75 करोड़ से ज्यादा की प्री-सेल्स की, कुल वर्ल्डवाइड ओपनिंग 200 करोड़ के आसपास पहुंच सकती है.

दर्शकों की पसंद बनी धुरंधर 2 

फिल्म का क्रेज देखकर लगता है कि यह वीकेंड में 500 करोड़ और लाइफटाइम में 1000-1300 करोड़ तक जा सकती है. रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्या धर की यह स्पाई एक्शन फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

अब देखना है कि आने वाले दिनों में यह बॉक्स ऑफिस पर क्या नया इतिहास रचती है. 'धुरंधर 2' ने साबित कर दिया कि अच्छी फिल्म और सही हाइप से बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड टूट सकते हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो