Goa HSSC Result 2026: गोवा बोर्ड कल जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड?

जल्द ही HSSC परीक्षा 2026 का परिणाम जारी होने वाला है. GBSHSE द्वारा परिणाम जारी किया जाएगा. अगर आप भी 12वीं की परीक्षा दिए हैं तो यहां जान लीजिए कि परिणाम आसानी से कैसे चेक कर सकते हैं.

Sonee Srivastav

Goa HSSC Result 2026: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) जल्द ही कक्षा 12वीं यानी HSSC परीक्षा 2026 का परिणाम जारी करने वाला है. विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और हालिया अपडेट्स के अनुसार, गोवा HSSC रिजल्ट 2026 21 मार्च 2026 को शाम 5 बजे घोषित किया जा सकता है. यह घोषणा पोरवोरिम में बोर्ड के कॉन्फ्रेंस हॉल में की जाएगी. छात्र उत्सुकता से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं.

परीक्षा और छात्रों की संख्या

गोवा बोर्ड ने HSSC परीक्षा 2026 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित की थी. राज्य भर में 20 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा हुई. नियमित श्रेणी में कुल 17,283 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें 8,203 लड़के और 9,080 लड़कियां थी. पिछले साल यानी 2025 में गोवा 12वीं का रिजल्ट 27 मार्च को जारी हुआ था, लेकिन इस बार थोड़ा पहले आने की संभावना है.

रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें?

परिणाम घोषित होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक तरीके से देख सकेंगे. मुख्य वेबसाइट gbshse.in या रिजल्ट पोर्टल results.gbshsegoa.net पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, डिजिलॉकर ऐप के जरिए भी रिजल्ट उपलब्ध होगा. रिजल्ट में छात्र का नाम, सीट नंबर, विषयवार अंक और कुल प्रतिशत जैसी जानकारी होगी.

ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in या results.gbshsegoa.net खोलें.
  • होमपेज पर "Goa Board HSSC Result 2026" या "Class 12 Result" वाला लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें.
  • आवश्यक डिटेल्स जैसे सीट नंबर, स्कूल इंडेक्स और जन्मतिथि या फिर रजिस्ट्रेशन आईडी भरें.
  • "Submit" या "Get Result" बटन दबाएं.
  • स्क्रीन पर आपका गोवा बोर्ड 12वीं का परिणाम दिखाई देगा.
  • इसे अच्छे से चेक करें, फिर सेव और डाउनलोड कर लें. प्रिंटआउट भी ले सकते हैं.

ध्यान दें कि ऑनलाइन रिजल्ट प्रोविजनल होता है. मूल मार्कशीट कुछ दिनों बाद स्कूल से मिलेगी. 

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सलाह 

  • रिजल्ट चेक करने से पहले सीट नंबर और अन्य डिटेल्स तैयार रखें.
  • अफवाहों पर ध्यान न दें, सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से जानकारी लें.
  • अगर कोई समस्या आए तो बोर्ड की हेल्पलाइन या स्कूल से संपर्क करें.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो