हम भी तेरे दादा लगते हैं...अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे CM योगी, बच्चों से की ऐसी बात, भावुक हो गए सभी गांव वाले

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव पंचूर में हैं. प्रवास के दौरान वे अपने गांव की गलियों में आम लोगों की तरह घूमते नजर आए. सीएम योगी को ऐसे घूमते देख बच्चों की भीड़ जमा हो गई. जिसके बाद उन्होंने बच्चों से आत्मीयता से बात की, उन्हें अपनी गोद में खिलाय और ढेर सारी खाने-पीने के समान भी बांटते नजर आए.

Utsav Singh
Edited By: Utsav Singh

पंंचूर :  उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव पंचूर में हैं. यहां शुक्रवार को रात्री विश्राम करने के बाद वे शनिवार की सुबह वे आम लोगों की तरह अपने गांव में घूमते नजर आए. सीएम योगी को ऐसे घूमते देख बच्चों की भीड़ जमा हो गई. जिसके बाद सीएम योगी बच्चों के साथ खेलते हुए और बड़े ही आत्मीयता के साथ बातचीत करते नजर आए. उन्होंने बच्चों को अपने गोद में खिलाया और ढेर सारी खाने-पीने के सामान भी बांटे. जिसके बाद बच्चों में काफी प्रसन्नता देखने को मिली. 

हम भी तेरे दादा लगते हैं...सीएम योगी 

आपको बता दें कि सीएम योगी जब अपने गांव में टहल रहे थे, तो उन्हें एक मासूम बच्चे ने फूल भेंट किया. जिसके बाद सीएम योगी ने भी उस बच्चे को कुछ खान के सामान दिया तो बच्चे ने झट से सामान लेकर पास में खड़े अपने दादा को पकड़ा दिया. बच्चे की इस हरकत को देखकर सीएम योगी मुस्कुराने लगे और मचे लेते हुए प्यार से बोले-'हम भी तेरे दादा लगते हैं.'' मुख्यमंत्री के द्वारा ऐसे शब्द सुनकर वहां मौजूद ग्रामीण खुश हो गए और हंसने लगे. 

युवाओं और महिलाओं ने CM योगी के साथ सेल्फी भी ली

दरअसल, सीएम योगी ने अपने इस यात्रा के दौरान न केवल अपने परिवार के लोगों से मुलाकात की, बल्कि वे गांव के बड़े-बुजुर्गों से भी मिले और उनका हालचाल पूछा. एक लंबे समय के बाद अपने गांव पहुंचे सीएम योगी को देखकर गांव  के लोग भाव-विभोर हो गए. गांव के युवाओं और महिलाओं ने भी उनसे बातचीत की. इसके साथ ही सीएम योगी ने सभी के साथ सेल्फी भी ली. सीएम योगी ने भी किसी को मना नहीं किया, उन्होंने सभी के साथ प्यार से बातचीत की और सेल्फी ली. 


सीएम योगी ने जमीन से जुड़कर रहने को प्रेरित किया 

अपनी इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने सिर्फ गांव और परिवार के लोगों के हाल-चाल ही नहीं जाना, बल्कि उन्होंने गांव के लोगों के गांव में रहन के लिए प्रेरित भी किया. वे बातचीत के दौरान वे लोगों से गांव में रहकर खेती-बाड़ी पर ध्यान देने को कहते हुए भी नजर आए. उन्होंने गांव के लोगों से निवेदन किया कि वे लोग गांव में रहे, अच्छ से खेती-बाड़ी दें. इसके साथ ही उन्होंने पलायन रोकने पर जोर दिया.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag