विश्व हिजाब दिवस पर मेयर ममदानी की पोस्ट से उठा विवाद

विश्व हिजाब दिवस पर न्यूयॉर्क मेयर की पोस्ट को लेकर विवाद हुआ. आलोचकों ने कहा कि ईरान में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के बीच ऐसा संदेश असंवेदनशील है.

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी विश्व हिजाब दिवस पर जारी एक आधिकारिक संदेश को लेकर विवादों में आ गए हैं. उनके कार्यालय ने हिजाब को आस्था, पहचान और गर्व का प्रतीक बताते हुए एक पोस्ट साझा की, जिस पर सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी प्रतिक्रिया हुई. यह विवाद ऐसे समय सामने आया है, जब ईरान में अनिवार्य हिजाब कानून के खिलाफ महिलाएं बड़े पैमाने पर विरोध कर रही हैं और दमन की घटनाएं चर्चा में हैं. आलोचकों का कहना है कि ममदानी के संदेश ने ईरान में महिलाओं की पीड़ा को नजरअंदाज किया है, जहां हिजाब न पहनने पर गिरफ्तारी और हिंसा तक होती है. इसी वजह से कई लोगों ने इस संदेश को असंवेदनशील बताया.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag