महंगाई का डबल झटका: पेट्रोल-डीजल और ATF की कीमतों में बड़ा उछाल

1 अप्रैल से आम लोगों और विमान कंपनियों को ईंधन की बढ़ती कीमतों का बड़ा असर झेलना पड़ रहा है. प्रीमियम पेट्रोल-डीजल और हवाई ईंधन दोनों के दामों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: 1 अप्रैल से देश में ईंधन की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे आम जनता और एविएशन सेक्टर दोनों प्रभावित हुए हैं. प्रीमियम पेट्रोल (XP100) की कीमत दिल्ली में 149 रुपये से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि प्रीमियम डीजल 'एक्स्ट्रा ग्रीन' भी महंगा हुआ है. वहीं, सबसे बड़ा झटका एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में 115% से ज्यादा की बढ़ोतरी के रूप में सामने आया है. दिल्ली में ATF की कीमत अब करीब 2.07 लाख रुपये प्रति किलोलीटर पहुंच गई है. इस उछाल की मुख्य वजह वेस्ट एशिया में जारी संकट और ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर उसका असर बताया जा रहा है. इसका सीधा असर हवाई यात्रा पर पड़ेगा, जिससे आने वाले समय में फ्लाइट टिकट महंगे हो सकते हैं. साथ ही, प्रीमियम फ्यूल इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो