बिहार: नालंदा के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत

चैत्र के आखिरी मंगलवार को बिहार शरीफ के प्रसिद्ध शीतला मंदिर में भारी भीड़ उमड़ पड़ी. छोटे मंदिर और कमजोर सुरक्षा के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 8 श्रद्धालु जान गंवा बैठे और कई घायल हो गए.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

Bihar Mandir Stampede: बिहार के नालंदा जिले में एक दुखद हादसा ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. बिहारशरीफ के निकट मघड़ा शीतला मंदिर में लगे मेले के दौरान चैत माह के आखिरी मंगलवार को पूजा-अर्चना के लिए उमड़ी भारी भीड़ में अचानक भगदड़ मच गई. अब तक मिली जानकारी के अनुसार 8 महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं. दीपनगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में प्रशासन की भीड़ नियंत्रण में नाकामी सामने आई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हर कोई पहले दर्शन के चक्कर में धक्का-मुक्की कर रहा था और लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़ने लगे थे. कोई लाइन में नहीं लगना चाहता था. पुलिस बल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई है और घायलों को मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रशासन ने मेला और मंदिर को बंद कर दिया है तथा लोगों से संयम बरतने की अपील की है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो