मघड़ा शीतला मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़, 8 की मौत, कई जख्मी
बिहारशरीफ के प्रसिद्ध मघड़ा शीतला मंदिर में लगे मेले में अचानक भगदड़ मच गई. अफरा-तफरी के बीच दो महिलाओं की दबकर मौत हो गई. पूरा इलाका शोक में डूब गया है.

बिहार के नालंदा जिले में एक दुखद हादसा हो गया है, जिसमें शीतला मंदिर मेले के दौरान भगदड़ मचने से आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. यह घटना स्थानीय स्तर पर बड़े स्तर का सदमा बन गई है.बिहार शरीफ के मघड़ा इलाके में माता शीतला अष्टमी के दरबार में मंगलवार को अचानक भगदड़ मच गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल छा गया. पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया गया.
कैसे हुआ हादसा?
चैत महीने का आखिरी मंगलवार होने के कारण मंदिर परिसर में सुबह से ही भारी भीड़ जमा थी. इसी दौरान किसी अज्ञात कारण से अचानक अफरा-तफरी फैल गई और देखते-ही-देखते भगदड़ की स्थिति बन गई.
बचाव एवं राहत कार्य
स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम तुरंत सक्रिय हो गई. घायलों को तत्काल इलाज के लिए मॉडल हॉस्पिटल बिहार शरीफ भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है.
पहचान की प्रक्रिया शुरू
अधिकारियों ने मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल व्याप्त है.
खबर अपडेट हो रही है...


