आवास खाली नहीं करने पर अड़ी राबड़ी देवी, 10 सर्कुलर रोड पर आर-पार करने को तैयार
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना के 10 सर्कुलर रोड पर अपने सरकारी आवास को खाली करने से साफ-साफ इनकार कर दिया है। इस आवास को खाली करने के लिए तीन नोटिस भी जारी कर दिए हैं। मंत्री नंदर किशोर राम को यह आवंटित किया गया है।

पटना: सुर्खियों में रहने वाला पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का परिवार एक बार फिर चर्चा में हैं। बिहार की राजनीति में सबसे चर्चित पतों में शुमार 10 सर्कुलर रोड एक बार फिर बहस के केंद्र में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने के लिए भवन निर्माण विभाग की ओर से तीसरा नोटिस जारी किया गया है।
''आवास नहीं खाली करूंगा''
नोटिस मिलने के बाद राबड़ी देवी ने साफ-साफ कह दिया है कि वो आवास खाली नहीं करेंगी। राबड़ी देवी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ''नए-नए मुख्यमंत्री बने हैं न सम्राट चौधरी, फोर्स बुलाकर आवास खाली करा लें'' 10 सर्कुलर रोड पर स्थित आवासा को राज्य सरकार ने बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन मंत्री नंद किशोर राम के नाम पर कर दिया है। इसके बावजूद राबड़ी देवी इस आवास में रह रही हैं। इसी को लेकर भवन निर्माण विभाग ने एक दिन पहले फिर से नोटिस जारी करते हुए तत्काल आवास खाली करने को कहा है।
सत्ता के गतिविधियों का गवाह रहा 10 सर्कुलर रोड का यह आवास
इस आवास का बीजेपी कोटे के मंत्री को आवंटित होना सत्ता परिवर्तन के प्रतीक के रूप में भी देखा जा रहा है। वहीं विपक्षी दल इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक दबाव और संदेश देने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं।राबड़ी देवी के तीखे बयान के बाद यह मामला अब केवल प्रशासनिक प्रक्रिया तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसके राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। राबड़ी के रूख से तो यही लगता है कि यह विवाद आने वाले दिनों में और अधिक राजनीतिक रंग लेगा।


