न इंसान, न गुड़िया... युवक ने राइस कुकर संग रचाई शादी, फिर 4 दिन में दिया तलाक, इंटरनेट पर छाया मामला

कुछ साल पहले इंडोनेशिया से सामने आई एक अनोखी घटना भी इसी तरह की थी, जिसमें एक युवक ने इंसान की बजाय राइस कुकर संग शादी रचाई थी. वहीं हैरानी की बात यह रही कि शादी के कुछ ही दिनों बाद ही युवक ने कुकर संग तलाक ले लिया.

Yashika Jandwani

नई दिल्ली: सोशल मीडिया के दौर में पॉपुलैरिटी की चाह में कई बार ऐसे कदम उठा लेते हैं, जो दुनियाभर में चर्चा का विषय बन जाते हैं. कुछ साल पहले इंडोनेशिया से सामने आई एक अनोखी घटना भी इसी तरह की थी, जिसमें एक युवक ने इंसान की बजाय राइस कुकर संग शादी रचाई थी. वहीं हैरानी की बात यह रही कि शादी के कुछ ही दिनों बाद ही युवक ने कुकर संग तलाक ले लिया. क्या है ये अनोखी घटना चलिए जनता है. 

इंटरनेट पर शेयर की तस्वीरें 

यह मामला इंडोनेशिया के रहने वाले खोइरुल अनाम से जुड़ा था, जिन्होंने साल 2021 में सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की थीं. इन फोटोज में युवक शादी के ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाई दिय जबकि राइस कुकर दुल्हन की तरह सजाया गया था. इस दौरान  युवक ने मजाकिया अंदाज में शादी की रस्मों का प्रदर्शन किया और उससे जुड़ी तस्वीरें इंटरनेट पर पोस्ट कर दीं. 

राइस कुकर की गिनाई खूबियां 

इतना ही नहीं तस्वीरों के साथ किए गए पोस्ट में उन्होंने राइस कुकर की कई खूबियां भी गिनाईं. युवक ने कहा कि यह शांत स्वभाव की है, उनकी बात मानती है और सबसे अहम बात यह है कि यह स्वादिष्ट चावल बनाती है. युवक ने अनोखी शादी के बाद सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और लाखों लोगों ने इस पर रियेक्ट करना शुरू कर दिया. बता दें, पोस्ट शेयर करने के बाद कुछ लोगों ने इसे एंटरटेनमेंट पर एंटरटेनमेंट का जरिया बताया तो  कुछ यूजर्स इसे अजीबो गरीब हरकत करार दिया.

चार दिन बाद लिया तलाक 

हालांकि कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. शादी के महज चार दिन बाद युवक ने एक और पोस्ट साझा कर तलाक की घोषणा कर दी. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि राइस कुकर सिर्फ चावल बना सकती है और अन्य व्यंजन नहीं बना पाती, इसलिए यह रिश्ता आगे नहीं चल सका. यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई और लोगों ने लोगों ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. हालांकि यह कोई वास्तविक शादी समारोह नहीं था लेकिन फिर भी कई यह इंटरनेट पर लंबे समय तक इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना रहा. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो