ईरान का बड़ा हमला... सऊदी एयर बेस पर अमेरिकी AWACS विमान तबाह

ईरान ने सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर हमला कर अमेरिकी AWACS विमान नष्ट करने का दावा किया, जिससे खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है.

रियाद के पास स्थित प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान द्वारा किए गए हमले ने खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है. ईरान का दावा है कि इस हमले में अमेरिका का एक अत्याधुनिक E-3 सेंट्री (AWACS) विमान नष्ट हो गया, जो हवाई निगरानी और रक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में विमान का जला हुआ हिस्सा देखा गया, जिसकी पहचान एक विशेष सीरियल नंबर से की गई है. यह विमान लंबी दूरी तक दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखने और युद्ध संचालन को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है. इसकी कीमत करीब 300 मिलियन डॉलर बताई जाती है, इसलिए इसे अमेरिका के लिए बड़ा रणनीतिक नुकसान माना जा रहा है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो