Assam Assembly Election 2026 की ताजा ख़बरें
Assam Assembly Election 2026
असम में 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा, जबकि परिणाम 4 मई को आएंगे. राज्य की 126 सीटों पर हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है. बीजेपी ने 89 उम्मीदवारों की पहली और पूरी लिस्ट जारी कर दी, जिसमें सीएम हिमंता जलुकबारी से चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस से आए कई बड़े नेता जैसे प्रद्युत बोरदोलोई (दिसपुर) और भूपेन बोराह को भी टिकट मिला है. विपक्षी कांग्रेस-राज्योर दल गठबंधन बनाकर चुनौती दे रहा है. विकास, प्रवासी मुद्दे और क्षेत्रीय पार्टियों की भूमिका चुनावी माहौल को रोचक बना रही है.
‘मैं अब उम्मीदवार नहीं...’,असम चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका: उदलगुड़ी उम्मीदवार सुरेन दैमरी ने छोड़ी पार्टी
उदलगुरी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेन दायमारी ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने न सिर्फ नामांकन वापस ले लिया, बल्कि पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया. मीडिया के सामने उन्होंने साफ कहा कि 'मैं कांग्रेस छोड़ रहा हूं. टिकट तो मैंने मांगा ही नहीं था'
असम राजनीति में घमासान: हिमंता सरमा और पवन खेड़ा के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज, पुलिस कार्रवाई से बढ़ा विवाद
असम में चुनाव से ठीक पहले सियासी घमासान तेज हो गया है. पवन खेड़ा के आरोपों और हिमंता बिस्वा सरमा के कड़े जवाब के बीच मामला अब पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया है, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया है.
असम, केरल और पुडुचेरी में आज शाम से थम जाएगा चुनाव प्रचार, 9 अप्रैल को 296 सीटों पर होगी वोटिंग
तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है! आज दोनों राज्यों में नामांकन पत्रों की जांच हो रही है। कल नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख थी, जबकि उम्मीदवार गुरुवार तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। अब नजरें प्रत्याशियों की किस्मत पर टिकी हैं!
'असम भाजपा कार्यकर्ता बूथ पावर बढ़ाएं...', PM मोदी ने असम में AI वीडियो को लेकर दी चेतावनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नमो ऐप के जरिए असम के भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया. कार्यक्रम में उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए बूथ स्तर पर मेहनत तेज करने का आह्वान किया और कहा, असम में भाजपा-एनडीए को हैट्रिक दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंक दो.

