असम चुनाव के एग्जिट पोल सर्वे में किसका पलड़ा भारी, जानें किसे मिलेंगी कितनी सीटें?
असम में विधानसभा चुनावों के बाद, राज्य के 126 निर्वाचन क्षेत्रों में 722 उम्मीदवारों का चुनावी भविष्य तय होना है. कांग्रेस पार्टी ने हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए गौरव गोगोई को मैदान में उतारा था.

असम: असम विधानसभा चुनावों के नतीजों का समय करीब आता जा रहा है. बता दें, 4 मई वोटों की गिनती की जाएगी. हालांकि, गिनती से पहले एक एग्जिट पोल सर्वे के जरिए असम का राजनीतिक मिजाज साफ हो जाएगा. इस बीच खास बात ये है कि चुनाव के दौरान BJP ने सत्ता की हैट्रिक लगाने का लक्ष्य रखा था और अब ऐसा लग रहा कि पार्टी इसमें कामयाब भी होती नजर आ रही है. वहीं दूसरी और कांग्रेस एक बार फिर चुनाव के नतीजों के फीकी पड़ती नजर आ सकती है.
क्या कहता है एग्जिट पोल सर्वे
असम में विधानसभा चुनावों के बाद, राज्य के 126 निर्वाचन क्षेत्रों में 722 उम्मीदवारों का चुनावी भविष्य तय होना है. कांग्रेस पार्टी ने हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए गौरव गोगोई को मैदान में उतारा था. इसी बीच एक्सिस माई इंडिया द्वारा किए गए एक एग्जिट पोल सर्वे के अनुसार, BJP को 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस के 24 से 36 सीटें जीतने का अनुमान है. नतीजतन, BJP असम में भारी बहुमत के साथ सत्ता की हैट्रिक लगाने की ओर अग्रसर दिख रही है. यही वजह है कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत का अनुमान लगाया जा रहा है.
किसे मिली कितनी सीटें
बीजेपी: 100 में से 88 सीटे मिलने का अनुमान
कांग्रेस: 36 में से 24 सीटें मिलने का अनुमान
अन्य: 3 में से 0 सीटें मिलने का अनुमान
किसका कितना वोटर शेयर
बीजेपी: 48%
कांग्रेस: 38%
अन्य: 14%
एग्जिट पोल सर्वे के मुताबिक, असम चुनाव के रिजल्ट में बीजेपी का झंडा लहराता हुआ दिखाई दे रहा है, हालांकि नतीजे आना अभी बाकी है.
असम की 126 सीटों के लिए कुल 722 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें से BJP ने सबसे ज्यादा यानि 90 उम्मीदवार उतारे हैं. जबकि उनके सहयोगी दल, असम गण परिषद (AGP) और BPF 26 और 11 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं एक खास सीट पर, BJP और AGP दोनों ने ही अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं.
इस बीच कांग्रेस पार्टी ने असम में 99 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि उसके सहयोगी दल, रायजोर दल और असम जातीय परिषद 13 और 10 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं. इसके अलावा, CPI(ML), CPI(M) और APLC भी 2-2 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। बदरुद्दीन अजमल की पार्टी ने 27 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जिनमें से 23 सीटों पर फिलहाल चुनावी मुकाबला चल रहा है. इन 23 सीटों में से 19 सीटों पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ सकता है.


