असम में NDA सरकार का शपथ ग्रहण आज, 18-19 मंत्रियों को मिल सकती है जगह, हिमंत बिस्वा सरमा ने दिए संकेत
हेमंत बिस्वा शर्मा ने संकेत दिए हैं कि असम की नई NDA सरकार में 18-19 मंत्री शामिल हो सकते हैं. 12 मई को गुवाहाटी में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे.

असम: हेमंत बिस्वा शर्मा ने रविवार को संकेत दिए कि असम में बनने जा रही नई भाजपा नीत एनडीए सरकार में करीब 18 से 19 मंत्री शामिल हो सकते हैं. 12 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले सरमा ने कहा कि मंत्रियों की अंतिम सूची अभी तय नहीं हुई है और इस पर देर रात तक चर्चा जारी रहेगी.
नई सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता संभालने जा रही है. शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी रहने वाली है. इस बीच सरकार के गठन और मंत्रिमंडल में नए व पुराने चेहरों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं.
देर रात होगी मंत्रियों के नामों पर अंतिम चर्चा
मीडिया से बातचीत के दौरान हेमंत बिस्वा शर्मा ने कहा, अभी तक मंत्रियों की अंतिम सूची तैयार नहीं हुई है. आज शाम गुवाहाटी पहुंच रहे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से मेरी मुलाकात के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा. उनसे परामर्श करने के बाद ही हम नामों को अंतिम रूप देंगे, उन्होंने कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि मंत्रिमंडल में किन चेहरों को शामिल किया जाएगा, इस पर पार्टी नेतृत्व से चर्चा के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाएगा.
नए चेहरों और अनुभवी मंत्रियों पर मंथन
सरमा ने कहा, उन्होंने आगे कहा, लगभग 18-19 मंत्री हो सकते हैं, लेकिन हम नए चेहरों को शामिल करेंगे या अनुभवी लोगों को बरकरार रखेंगे, यह हमें मिलने वाले मार्गदर्शन पर निर्भर करेगा. उन्होंने संकेत दिए कि कैबिनेट गठन में संतुलन बनाए रखने की कोशिश की जाएगी, जिसमें नए और अनुभवी नेताओं दोनों को महत्व मिल सकता है.
तीसरी बार सत्ता में लौट रही NDA सरकार
असम में भाजपा नीत एनडीए सरकार 12 मई को लगातार तीसरी बार शपथ लेने जा रही है. यह समारोह गुवाहाटी स्थित वेटरनरी कॉलेज मैदान में आयोजित होगा. राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्यकी मौजूदगी में नई सरकार शपथ लेगी.
विकास और जनकल्याण पर रहेगा फोकस
सरमा ने कहा, उन्होंने कहा, असम की जनता ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया है, और शपथ ग्रहण के बाद हम अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे. हमारे पास पांच साल हैं, और हम राज्य के विकास के लिए निरंतर और जिम्मेदारी से काम करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार अगले पांच वर्षों तक राज्य के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर काम करती रहेगी.
PM मोदी समेत कई दिग्गज रहेंगे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. उनके सुबह करीब 10:30 बजे गुवाहाटी पहुंचने की संभावना है. इसके अलावा अमित शाह, राजनाथ सिंह, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेताओं के भी समारोह में शामिल होने की उम्मीद है.


