Assam Election 2026 की ताजा ख़बरें
Assam Election 2026
असम में 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा, जबकि परिणाम 4 मई को आएंगे. राज्य की 126 सीटों पर हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है. बीजेपी ने 89 उम्मीदवारों की पहली और पूरी लिस्ट जारी कर दी, जिसमें सीएम हिमंता जलुकबारी से चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस से आए कई बड़े नेता जैसे प्रद्युत बोरदोलोई (दिसपुर) और भूपेन बोराह को भी टिकट मिला है. विपक्षी कांग्रेस-राज्योर दल गठबंधन बनाकर चुनौती दे रहा है. विकास, प्रवासी मुद्दे और क्षेत्रीय पार्टियों की भूमिका चुनावी माहौल को रोचक बना रही है.
हिमंता बिस्वा सरमा आज लेंगे दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM मोदी समेत कई VVIP हुए शामिल
असम में एनडीए सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में लौट आई है. हिमंत बिस्वा सरमा आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. गुवाहाटी में होने वाले इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे.
चुनावी रुझानों के बीच सीएम योगी की पोस्ट ने बढ़ाया सियासी रोमांच, पीएम मोदी के नेतृत्व पर लगाई मोहर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की है. उन्होंने कहा कि देश की जनता का भरोसा प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों पर लगातार मजबूत होता जा रहा है.
आज शाम 6 बजे BJP मुख्यालय पहुंचेंगे PM मोदी, असम-बंगाल में BJP की जीत का मनेगा जश्न
पांच राज्यों के चुनावी रुझानों में भाजपा की भारी बढ़त के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे. वहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और पश्चिम बंगाल और असम में मिल रही बड़ी जीत के लिए उन्हें बधाई देंगे.
बंगाल में बदलने वाला है सत्ता! असम, केरल, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के चुनाव परिणामों के रुझान दे रहे बड़े संकेत
शुरुआती रुझानों में भाजपा पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु में बड़ी बढ़त बनाए हुए है. असम में भाजपा बहुमत की ओर है जबकि बंगाल में टीएमसी को कड़ी टक्कर दे रही है और ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट पर भी पिछड़ रही हैं,
असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग समाप्त, देखें मतदान प्रतिशत
असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए, जहां मतदाताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और कई प्रमुख नेताओं ने भी मतदान किया. अब 4 मई को होने वाली मतगणना से तय होगा कि इन राज्यों में किस दल या गठबंधन की सरकार बनेगी.
असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान शुरू, सत्ता के लिए एनडीए और इंडिया गठबंधन आमने-सामने
असम, केरल और पुडुचेरी में आज मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जहां सत्ता के लिए एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. कड़ी सुरक्षा और विशेष व्यवस्थाओं के बीच मतदाता अपने वोट से सरकार का भविष्य तय कर रहे हैं.

