जेवर एयरपोर्ट की खास सुविधाएं: 20 मिनट में बोर्डिंग से लेकर सस्ती खाने-पीने की सुविधा तक
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) आधुनिक तकनीक और यात्री सुविधा के मामले में नया मानक स्थापित करने जा रहा है। यहां यात्रियों को तेज, आरामदायक और बजट-फ्रेंडली अनुभव मिलेगा।
नई दिल्ली: 28 मार्च को शुरू हो रहा जेवर एयरपोर्ट यात्रियों को तेज और सुविधाजनक अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है. यहां पार्किंग से फ्लाइट गेट तक सिर्फ 20-25 मिनट में पहुंचा जा सकेगा. “नो क्यू चेक-इन” और डिजी यात्रा फेस स्कैनिंग से लंबी लाइनों और डॉक्यूमेंट दिखाने की झंझट खत्म होगी. यात्रियों के आराम के लिए 500-800 रुपये प्रति घंटे में स्लीप पॉड्स उपलब्ध होंगे, जबकि फ्री रिलैक्सेशन जोन भी बनाए गए हैं.
एयरपोर्ट पर पॉड टैक्सी की सुविधा पहली बार दी जा रही है, जिससे यात्रियों को आसान कनेक्टिविटी मिलेगी. खाने के लिए किफायती विकल्प मौजूद होंगे, जहां 100-200 रुपये में भोजन मिल सकेगा. पूरा एयरपोर्ट हाई-स्पीड 5G से लैस होगा और हर जगह चार्जिंग पॉइंट्स उपलब्ध होंगे. यह एयरपोर्ट आम यात्रियों को भी प्रीमियम अनुभव देने पर केंद्रित है.


