ट्रंप के सिर पर 1000 करोड़ का ईनाम, सोशल मीडिया पर खतरनाक मुहिम

डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के लिए कथित ‘अंतरराष्ट्रीय कैंपेन’ के तहत सोशल मीडिया पर फंड जुटाया जा रहा है. इनाम राशि 100 मिलियन डॉलर तक पहुंचने का दावा किया गया है.

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के लिए कथित तौर पर एक बड़े स्तर पर फंड जुटाने का अभियान चलाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि ‘इंटरनेशनल ट्रंप असैसिनेशन रिवार्ड कैंपेन’ नाम से यह मुहिम सोशल मीडिया, वेबसाइट्स और एसएमएस के जरिए तेजी से फैल रही है. इस अभियान के तहत लोगों से आर्थिक मदद देने की अपील की जा रही है, ताकि संभावित हमलावर को भारी इनाम दिया जा सके. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह इनाम राशि 100 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है. जांच में यह भी सामने आया है कि ईरान के कुछ स्थानीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे ‘रुबिका’ और ‘बले’ पर इस अभियान को बढ़ावा दिया जा रहा है. साथ ही, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से भी कुछ लोगों के इसमें योगदान देने की बात कही जा रही है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता और बढ़ गई है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो