Jewar Airport: नोएडा को मिली ऐतिहासिक सौगात, एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का भव्य उद्घाटन कर दिया. अब दिल्ली-एनसीआर को मिलेगा दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

Noida Jewar Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का भव्य उद्घाटन कर दिया है. दिल्ली-एनसीआर का यह दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगातार बढ़ रहे यात्री बोझ को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा. पीएम मोदी ने टर्मिनल भवन का निरीक्षण किया और जनसभा को संबोधित करते हुए नए भारत की विकास यात्रा को नई उड़ान देने का संदेश दिया. सुबह करीब 11:30 बजे निरीक्षण के बाद 12:20 बजे औपचारिक उद्घाटन हुआ. इस ऐतिहासिक मौके पर उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है, बल्कि नए भारत के भविष्य की उड़ान का प्रतीक है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो