हैकर्स को चकमा देने वाला मजबूत पासवर्ड ऐसे बनाएं, डेटा और पैसा रहेगा पूरी तरह सुरक्षित
आपके ऑनलाइन अकाउंट्स को हैकर्स से बचाने के लिए मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन बेहद जरूरी हैं. ये आसान टिप्स अपनाकर आप अपना डेटा और पैसे दोनों को आसानी से सुरक्षित रख सकते हैं.

आपके ऑनलाइन अकाउंट्स को हैकर्स से बचाने के लिए मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन बेहद जरूरी हैं. ये आसान टिप्स अपनाकर आप अपना डेटा और पैसे दोनों को आसानी से सुरक्षित रख सकते हैं. हैकर्स से बचाव के लिए मजबूत पासवर्ड और 2FA अपनाएं.
आजकल हमारा पूरा जीवन ऑनलाइन ही चल रहा है. बैंकिंग, शॉपिंग, सोशल मीडिया से लेकर ईमेल अकाउंट तक सब एक पासवर्ड से जुड़े हुए हैं. अगर कोई हैकर आपका पासवर्ड जान गया तो वह आपका पैसा, निजी फोटो, चैट और सारी महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से चुरा सकता है. लेकिन अच्छी खबर यह है कि हैकर्स को रोकना काफी आसान है. बस आपको मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करना होगा. इन दोनों उपायों से आप अपने अकाउंट्स को लगभग हैक-प्रूफ बना सकते हैं.
कमजोर पासवर्ड क्यों बन जाते हैं खतरा?
ज्यादातर लोग बहुत आसान पासवर्ड इस्तेमाल करते हैं जैसे- 123456, password, नाम@123, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर. हैकर्स ऐसे लाखों आम पासवर्ड पहले से तैयार रखते हैं. वे ऑटोमैटिक टूल्स की मदद से लाखों कोशिशें करते हैं और कुछ ही मिनटों में अकाउंट हैक कर लेते हैं. इसलिए मजबूत पासवर्ड बनाना अत्यंत जरूरी है.
मजबूत और याद रहने वाला पासवर्ड कैसे बनाएं?
एक अच्छा पासवर्ड कम से कम 12-16 अक्षरों का होना चाहिए. इसमें बड़े-छोटे अक्षर (A-Z, a-z), नंबर (0-9) और स्पेशल कैरेक्टर (! @ # $ % & *) सब शामिल हों.
आसान तरीका
पने पसंदीदा वाक्य या लाइन को पासवर्ड बना लें. जैसे- मेरी बेटी का जन्म 15 अगस्त 2022, मैं रोज सुबह 6 बजे दौड़ता हूं, ये पासवर्ड लंबे, मजबूत और आपको आसानी से याद रहते हैं. हर अकाउंट के लिए अलग पासवर्ड बनाएं. एक ही पासवर्ड कई जगह इस्तेमाल न करें. अगर एक अकाउंट हैक हो गया तो बाकी सब सुरक्षित रहेंगे.
पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करें
अगर बहुत सारे पासवर्ड याद रखना मुश्किल लगे तो LastPass, Bitwarden या Google Password Manager जैसे फ्री टूल यूज करें. ये खुद मजबूत पासवर्ड जेनरेट करते हैं और सुरक्षित तरीके से सेव भी कर लेते हैं. आपको सिर्फ एक मास्टर पासवर्ड याद रखना होता है.
टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन
पासवर्ड के बाद सबसे जरूरी सुरक्षा परत है 2FA या Two-Factor Authentication. लॉगिन करते समय पासवर्ड के अलावा दूसरी चीज भी मांगता है.
आपके फोन पर OTP आता है.
Authenticator App: गूगल ऑथेंटिकेटर, माइक्रोसॉफ्ट ऑथेंटिकेटर या Authy ऐप से 6 अंकों का कोड आता है (यह SMS से ज्यादा सुरक्षित है). फिंगरप्रिंट या फेस आईडी.
बैंकिंग अकाउंट, जीमेल, इंस्टाग्राम, फेसबुक और अमेजन- हर जरूरी जगह 2FA ऑन कर दें. इससे हैकर को पासवर्ड पता होने पर भी अकाउंट नहीं खुल सकता, क्योंकि उसके पास आपका फोन या ऐप नहीं होगा.


