Tamil Nadu Election 2026 की ताजा ख़बरें
Tamil Nadu Election 2026
तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 23 अप्रैल 2026 को मतदान होगा. इसके नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे. मौजूदा विधानसभा का समय मई 2026 में खत्म हो रहा है. तमिलनाडु की राजनीति में हमेशा डीएमके और एआईएडीएमके जैसे क्षेत्रीय दलों के बीच कड़ा मुकाबला होता है. इस बार भी दोनों पार्टियों के बीच जोरदार लड़ाई होने वाली है.
'हम जनता के जनादेश को स्वीकार करते हैं' EPS को छोड़ AIADMK गुट ने विजय की TVK का किया समर्थन
AIADMK नेता सीवी शनमुगम के गुट ने EPS से दरार के बाद तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की TVK सरकार को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है. शनमुगम ने कहा कि वे जनता के जनादेश को मानते हैं और फ्लोर टेस्ट से पहले अपने गुट के विधायकों के साथ विजय को समर्थन देंगे.
'गरीबी से मुख्यमंत्री तक...' विजय के CM बनते ही पिता चंद्रशेखर हुए भावुक, गरीबी और संघर्ष को किया याद
थलपति विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही उनके पिता एसए चंद्रशेखर भावुक हो गए और पुराने गरीबी-संघर्ष के दिनों को याद किया. चंद्रशेखर ने कहा कि विजय का जन्म ऐसे समय हुआ था जब उन्हें खाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था, आज बेटे ने उनका सपना पूरा कर दिया.
शपथ के बाद सचिवालय पहुंचे सीएम विजय ने अधिकारियों को दिए निर्देश, पीएम का जताया आभार
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद सी. जोसेफ विजय ने सचिवालय में पहली बैठक कर तमिलनाडु की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने राज्य के विकास और जनकल्याण को अपनी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए केंद्र से सहयोग की उम्मीद जताई.
बंगाल के बाद तमिलनाडु में इस्तीफें की लगी कतार, सरकार बनने से पहले 100 से ज्यादा अधिकारियों ने छोड़ी नौकरी; जानिए वजह
तमिलनाडु में नई सरकार गठन की अनिश्चितता के बीच 100 से अधिक विधि अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है. एडवोकेट जनरल पी.एस. रमन समेत इन अधिकारियों का इस्तीफा पश्चिम बंगाल के बाद दूसरा बड़ा प्रशासनिक बदलाव है.

