बीजेपी ने खुद को AIADMK से किया अलग, तमिलनाडु में किसी का नहीं करेगी समर्थन
बीजेपी ने AIADMK से खुद को अलग कर लिया है. बीजेपी ने ये फैसाला किया है कि वह किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करेगी.

चेन्नई: तमिलनाडु में इन दिनों सत्ता को लेकर राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है. इसी बीच खबर सामने आई है कि बीजेपी ने AIADMK से खुद को अलग कर लिया है. बता दें, बीजेपी ने तमिलनाडु में एक सीट जीती है, जिसके आधार पर बीजेपी ने ये फैसाला किया है कि वह किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करेगी. वहीं तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद से ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) बहुमत के आंकड़े से कुछ सीटें दूर है, जिसके चलते सरकार गठन को लेकर जोड़-तोड़ और बैठकों का दौर तेज हो गया है.
TVK को मिला समर्थन
जानकारी के मुताबिक, विजय को समर्थन देने के लिए कई दल आगे आते दिख रहे हैं. कांग्रेस पहले ही TVK को समर्थन देने का ऐलान कर चुकी है. वहीं अब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) और विदुथलाई चिरुथिगल काची (VCK) भी विजय के नेतृत्व वाली सरकार के समर्थन में नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि इन दलों की बैठकों में TVK को समर्थन देने पर सहमति बन चुकी है.
बीजेपी का फैसला
वहीं बीजेपी के किसी भी पार्टी में शामिल न होने फैसले के बाद AIADMK और DMK के हाथ मिलाने को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि अभी तक किसी बड़े गठबंधन की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, जो लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है.
धर्मनिरपेक्ष सरकार की अपील
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी CPI महासचिव डी राजा से बातचीत कर धर्मनिरपेक्ष सरकार के गठन के लिए TVK का समर्थन करने की अपील की है. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नहीं चाहती कि किसी भी परिस्थिति में बीजेपी को अप्रत्यक्ष रूप से सत्ता में आने का मौका मिले. बता दें, 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में TVK ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा हासिल किया है. कांग्रेस के पांच विधायकों के समर्थन के बाद भी पार्टी बहुमत से कुछ सीटें दूर है। वहीं DMK को 59 और AIADMK को 47 सीटें मिली हैं. इसके अलावा PMK को चार, CPI और CPI(M) को दो-दो, VCK को दो और बीजेपी को एक सीट मिली है.


