CM विजय की सफलता से जलते हैं रजनीकांत? सुपरस्टार ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इसी बीच हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत पर कई आरोप लगे हैं.

Nidhi Jha
Edited By: Nidhi Jha

नई दिल्ली: दक्षिण भारतीय राजनीति और फिल्म जगत से जुड़ी एक बड़ी चर्चा इन दिनों सुर्खियों में है. तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इसी बीच हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत पर यह आरोप लगने लगा कि वे विजय की राजनीतिक सफलता से खुश नहीं हैं और उनसे ईर्ष्या करते हैं. इन सभी अटकलों पर अब रजनीकांत ने खुद प्रतिक्रिया दी है.

दावों को सिरे से खारिज कर दिया

अपने घर पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रजनीकांत ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि उनका विजय से किसी भी तरह का कोई विवाद या जलन नहीं है. रजनीकांत के अनुसार, वे विजय से लगभग 25 साल बड़े हैं और दोनों के बीच स्पष्ट पीढ़ी का अंतर है. ऐसे में ईर्ष्या जैसी बातों का कोई आधार नहीं बनता. उन्होंने कहा कि जब वे स्वयं सक्रिय राजनीति में नहीं हैं, तो किसी अन्य नेता की सफलता से प्रभावित होने का सवाल ही नहीं उठता.

विजय के लिए शुभकामनाएं दी

रजनीकांत ने आगे कहा कि वे विजय के लिए शुभकामनाएं देते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि विजय को लेकर लोगों में काफी उम्मीदें हैं और उनका मानना है कि वह अपने काम से सभी को संतुष्ट करेंगे. अभिनेता ने यह भी बताया कि उनके खिलाफ चल रही आलोचनाएं उन्हें दुख देती हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिना वजह यह अफवाह फैला रहे हैं कि वे मुख्यमंत्री विजय से जलते हैं, जबकि यह पूरी तरह गलत है.

दोस्ती राजनीति से ऊपर 

रजनीकांत ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव परिणाम के बाद वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री M. K. Stalin से मिलने गए थे. उन्होंने कहा कि यह मुलाकात केवल व्यक्तिगत संबंधों के कारण थी, जिसे गलत तरीके से राजनीतिक रंग दिया गया. रजनीकांत के अनुसार, उनकी दोस्ती राजनीति से ऊपर है और इसे विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि अगर वे 2021 में चुनावी मैदान में उतरे होते, तो परिणाम उनके पक्ष में जा सकता था लेकिन उन्होंने यह सिर्फ एक विचार के रूप में कहा.

अटकलों पर अब विराम

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब विजय की कथित राजनीतिक सफलता के बाद रजनीकांत की कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई और बाद में उनकी स्टालिन से मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें फैलने लगीं. रजनीकांत के ताजा बयान के बाद उम्मीद की जा रही है कि इन सभी अटकलों पर अब विराम लग जाएगा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो