पीएम मोदी के भाषण के दौरान विपक्ष का वॉकआउट, राज्यसभा में तीखी नोकझोंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया, लेकिन उनके भाषण के दौरान विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे हंगामा बढ़ गया और विपक्ष वॉकआउट कर गया.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर विस्तृत जवाब दिया और कहा कि भारत ने आर्थिक मजबूती और वैश्विक साझेदारियों में प्रगति की है. उन्होंने विपक्ष की आलोचना करते हुए अपने कामकाज का बचाव किया. जैसे ही मोदी का भाषण शुरू हुआ, विपक्षी सांसदों ने नारों के साथ आवाज उठाई, जिसमें 'Leader of Opposition को बोलने दो' जैसी मांगें भी शामिल रहीं. मोदी ने करीब 1 घंटे 37 मिनट लंबा भाषण देते हुए सरकार की उपलब्धियों, अर्थव्यवस्था, वैश्विक व्यापार समझौतों और विपक्षी राजनीति पर कड़ी बात की. विपक्ष ने यह कहते हुए विरोध जताया कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा. पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उम्र का जिक्र करते हुए व्यंग्य भी किया, इसके बाद विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया.लोकसभा में असामान्य स्थितिलोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित हो गया, लेकिन विपक्ष के विरोध और हंगामे के कारण प्रधानमंत्री का संबोधन नहीं हो पाया-ऐसा 2004 के बाद पहली बार हुआ.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag