गाजियाबाद: ऑनलाइन गेम बना काल, 9वीं मंजिल से कूदीं तीन नाबालिग बहनें

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने खतरनाक ऑनलाइन चैट गेम के दबाव में नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी, जिससे डिजिटल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हुए.

गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी से देर रात एक बेहद दुखद घटना सामने आई, जहां 16, 14 और 12 साल की तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों एक खतरनाक ऑनलाइन चैट-आधारित गेम ‘कोरियन लवर’ के संपर्क में थीं. यह गेम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए फैलता है, जहां पहले दोस्ती और भावनात्मक जुड़ाव बनाया जाता है. इसके बाद बच्चों से छोटे टास्क करवाए जाते हैं, जो धीरे-धीरे जोखिम भरे और मानसिक दबाव वाले बन जाते हैं. भावनात्मक ब्लैकमेल और भरोसे के जाल में फंसकर बच्चे खतरनाक कदम उठा लेते हैं, जिसका अंत कई बार जानलेवा साबित होता है.
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag