OnePlus Nord Buds 4 लॉन्च, 54 घंटे की बैटरी, दमदार ANC और AI फीचर्स के साथ आए नए ईयरबड्स
ईयरबड्स खरीदने की प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए वनप्लस ने अपने ऑडियो पोर्टफोलियो का नया प्रोडक्ट OnePlus Nord Buds 4 लॉन्च कर दिया है. कंपनी के अनुसार चार्जिंग केस के साथ यह कुल 54 घंटे तक का प्लेबैक टाइम प्रदान करता है.

नई दिल्ली: ईयरबड्स खरीदने की प्लान बना रहे ग्राहकों के लिए वनप्लस ने अपने ऑडियो पोर्टफोलियो का नया प्रोडक्ट OnePlus Nord Buds 4 लॉन्च कर दिया है. खास तौर पर छात्रों और यंग प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए ये ईयरबड्स लंबी बैटरी लाइफ, एडवांस्ड नॉइज कैंसिलेशन और शानदार ऑडियो अनुभव का दावा करते हैं.
क्या है इसकी खासियत
OnePlus Nord Buds 4 में 52dB तक का रियल-टाइम एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) दिया गया है, जो आसपास के अनचाहे शोर को कम करने में मदद करता है. यूजर्स अपनी जरूरत के अनुसार ANC मोड और ट्रांसपेरेंसी मोड के बीच स्विच भी कर सकते हैं. बता दें, बेहतर कॉलिंग अनुभव के लिए प्रत्येक ईयरबड में तीन-तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं. कंपनी का कहना है कि AI आधारित तकनीक की मदद से तेज हवा के बीच भी साफ और स्पष्ट कॉलिंग का अनुभव मिलता है.
नहीं होगी ऑडियो डिले
ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए ईयरबड्स में 12mm टाइटेनियम-कोटेड डायनेमिक ड्राइवर लगाए गए हैं. इसके अलावा 3D स्पैटियल ऑडियो और गेमिंग के लिए विशेष स्पैटियल साउंड सपोर्ट भी मिलता है, जिससे मनोरंजन और गेमिंग का अनुभव और बेहतर हो जाता है. गेमिंग मोड में 47ms की अल्ट्रा-लो लेटेंसी दी गई है, जिससे ऑडियो डिले काफी कम हो जाता है.
कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 6.1, डुअल डिवाइस कनेक्शन, Google Fast Pair और Microsoft Swift Pair जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं. इसके साथ ही AI Translate और AI Assistant जैसे स्मार्ट फीचर्स भी सपोर्टेड डिवाइस पर उपलब्ध होंगे.
10 मिनट में होगी चार्जिंग
बैटरी की बात करें तो कंपनी के अनुसार चार्जिंग केस के साथ यह कुल 54 घंटे तक का प्लेबैक टाइम प्रदान करता है. वहीं सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 11 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है. डिवाइस को IP55 रेटिंग भी मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित बनाती है. OnePlus Nord Buds 4 की बिक्री 29 जून से शुरू होगी. इसकी कीमत 3,299 रुपये रखी गई है, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत इसे 3,099 रुपये में खरीदा जा सकेगा. यह Stellar Black और Astral Teal रंग में उपलब्ध होगा.


