24GB रैम, 50MP कैमरा, Tecno ने लॉन्च किया पेनसिल से भी पतला स्मार्टफोन, देखें फीचर्स

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी टेक्नो ने ग्लोबल मार्किट में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Camon Slim लॉन्च कर दिया है. खास बात है कि यह फोन अपने बेहद पतले डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स की वजह से चर्चा में है.

Yashika Jandwani

नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी टेक्नो ने ग्लोबल मार्किट में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Camon Slim लॉन्च कर दिया है. खास बात है कि यह फोन अपने बेहद पतले डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स की वजह से चर्चा में है. कंपनी ने इसे केवल 6.39mm मोटाई के साथ पेश किया है, जिससे यह मार्किट के  सबसे स्लिम स्मार्टफोन्स में शामिल हो गया है. इसी बीच चलिए जानते है कि इस स्मार्टफोन की खासियत.

फोन का प्रीमियम लुक 

Tecno Camon Slim में 3D Curved Unibody Design दिया गया है, जो इसे अट्रैक्टिव और प्रीमियम लुक दे रहा है. वहीं पतले डिजाइन के बावजूद कंपनी ने इसमें 5,600mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल तक की जा सकती है, ऐसा हम नहीं बल्कि कंपनी खुद कह रही है. इसके अलावा फोन में AI बेस्ड  कई स्मार्ट फीचर्स भी शामिल किए गए हैं, जिनका मोवीट यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देना है. 

50 मेगापिक्सल  

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है. यह कैमरा बेहतर डिटेल और कम रोशनी में भी शानदार तस्वीरें लेने में सक्षम बताया जा रहा है. कैमरा सेटअप के साथ फ्लिकर सेंसर भी मौजूद है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. 

AI Mood Light

इसके साथ ही फोन में AI Mood Light फीचर भी दिया गया है. बैक पैनल पर कैमरा मॉड्यूल के आसपास 354 मिनी LED लाइट्स दी गई हैं, जो कॉल, मैसेज, नोटिफिकेशन और चार्जिंग के दौरान अलग-अलग लाइटिंग इफेक्ट्स दिखाती हैं. इसके चलते यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार इन लाइट्स को कस्टमाइज भी कर सकते हैं.

फोन का स्टोरेज 

परफॉर्मेंस के लिए Tecno Camon Slim में MediaTek Helio G200 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है. यह डिवाइस HiOS 16.2 आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. वहीं फोन को 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन्स के साथ पेश किया गया है. दोनों वेरिएंट्स में 8GB फिजिकल RAM के साथ 16GB वर्चुअल RAM सपोर्ट मिलता है, जिससे कुल RAM क्षमता 24GB तक पहुंच जाती है.

इसके अलावा ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और Dolby Atmos सपोर्ट दिया गया है. वहीं सुरक्षा और मजबूती के लिहाज से फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है. इसके अलावा इसे MIL-STD-810 ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है, जो इसकी मजबूती को प्रमाणित करता है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो