'मैडम फूल तो नहीं मिले, इसलिए पत्ते ले आया हूं' पैराग्लाइडिंग पायलट ने यात्री के लिए जो किया, वीडियो देख चौंक गए लाखों लोग
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक पायलट ने पैराग्लाइडिंग करते हुए टहनियों से पत्तियां तोड़कर अपनी महिला यात्री को दे रहा है.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया इन दिनों एक अनोखे पैराग्लाइडिंग वीडियो से गूंज रहा है. वीडियो में एक पायलट हवा में उड़ते हुए पेड़ की टहनियों के पास जाता है और वहां से पत्तियां तोड़कर अपनी महिला यात्री को देता दिख रहा है. इस मजेदार लेकिन जोखिम भरी हरकत ने लोगों को हैरान कर दिया है.
हवा में उड़ते हुए की गई अनोखी कोशिश
वीडियो में पायलट पहाड़ी इलाके के ऊपर पैराग्लाइडिंग कर रहा है. अचानक वह पेड़ों के काफी करीब पहुंच जाता है. हाथ बढ़ाकर कुछ हरी पत्तियां तोड़ लेता है और मुस्कुराते हुए यात्री को सौंपते हुए कहता है, “मैडम, फूल तो नहीं मिले, इसलिए आपके लिए पत्ते ही ले आया हूं.”
A paragliding pilot took a woman paragliding and, while flying over the mountains, plucked some leaves from a tree in mid-air. He then said, "Couldn't find any flowers for you, so I picked these leaves instead. Here, these are for you."
Should he really be doing things like this… pic.twitter.com/KcnrrfjfMS— Saffron Chargers (@SaffronChargers) June 21, 2026
यह दृश्य देखकर कई लोग मुस्कुरा रहे हैं. कुछ इसे रोमांटिक और क्रिएटिव तरीका बता रहे हैं, जबकि कई लोग इसे एडवेंचर स्पोर्ट के दौरान अनावश्यक जोखिम मान रहे हैं. फिलहाल यह वीडियो किस जगह का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
सोशल मीडिया पर मची बहस
जैसे ही यह क्लिप वायरल हुई, एक्स पर चर्चा शुरू हो गई. कई यूजर्स इसे पायलट की हॉस्पिटैलिटी और मजाकिया अंदाज की मिसाल बता रहे हैं. उनका कहना है कि ऐसे छोटे-छोटे जेस्चर से यात्रियों का अनुभव यादगार बन जाता है.
दूसरी तरफ, सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कई लोगों ने सवाल उठाए हैं. पैराग्लाइडिंग में पेड़ों के बेहद करीब जाना, हाथ बढ़ाना और पत्तियां तोड़ना खतरनाक हो सकता है. हवा में छोटी-सी गलती भी बड़ा हादसा बन सकती है.
प्रोफेशनल व्यवहार पर उठे सवाल
वीडियो को @SaffronChargers नाम के अकाउंट ने शेयर किया है. पोस्ट में पायलट के इस व्यवहार पर सवाल उठाया गया है. कई कमेंट्स में लिखा है कि ड्यूटी के समय पायलट को पूरी तरह प्रोफेशनल रहना चाहिए. यात्री की सुरक्षा पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. अनावश्यक जोखिम लेकर मनोरंजन करना उचित नहीं है. हालांकि, वीडियो की असलियत और जगह की पुष्टि अभी नहीं हुई है. इसके बावजूद यह क्लिप तेजी से फैल रही है और हजारों लोग इसे लाइक-शेयर कर रहे हैं.


