गाय की गर्दन में फंसा प्लास्टिक का ड्रम, लोगों ने ऐसे बचाई जान, वीडियो वायरल

इन सोशल मीडिया एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सभी को इमोशल कर दिया है. वीडियो में एक गाय की गर्दन में प्लास्टिक का बड़ा ड्रम फंसा हुआ दिखाई देता है, जिसकी वजह से वह काफी परेशान नजर आती है.  

Yashika Jandwani

गांधीनगर: सोशल मीडिया अक्सर कोई न कोई वीडियो किसी ने किसी वजह से वायरल होता रहता है. लेकिन इन सोशल मीडिया एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सभी को इमोशल कर दिया है. इतना ही नहीं वीडियो देखने के बाद कुछ यूजर्स उन लोगों की संवेदनशीलता और मदद करने के जज़्बे की तारीफ कर रहे है, जो लोग वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे है. वीडियो में एक गाय की गर्दन में प्लास्टिक का बड़ा ड्रम फंसा हुआ दिखाई देता है, जिसकी वजह से वह काफी परेशान नजर आती है.  काफी देर तक संघर्ष करने के बावजूद गाय खुद को इस मुश्किल से बाहर नहीं निकाल पाती. 

बुरी तरह ड्रम में फंसा गाय का सर 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नीले रंग का प्लास्टिक ड्रम गाय की गर्दन में बुरी तरह फंस गया था. इसके चलते उसे चलने-फिरने और सामान्य रूप से सिर घुमाने में भी परेशानी हो रही थी. इस दौरान गाय बार-बार अपनी गर्दन झटककर ड्रम को निकालने की कोशिश करती है, लेकिन गाय उस नीले ड्रम में छुटकारा नहीं पा पाती.

लोगों ने ड्रंप हटाने में की मदद 

इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों की नजर गाय पर पड़ी तो उन्होंने जानवर की परेशानी को समझते हुए तुरंत उसकी मदद की कोशिश की. वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि दो लोगों को सावधानीपूर्वक गाय के पास जाकर उसकी गर्दन से ड्रम हटाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. कुछ मिनटों की मेहनत के बाद वे ड्रम निकालने में सफल हो जाते हैं, जिसके बाद गाय को राहत मिलती है. 

इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया, जिसे बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया. वीडियो सामने आते ही बड़ी संख्या में लोगों ने इसे देखा और मदद करने वाले लोगों की सराहना की. इसके साथ ही कई यूजर्स ने इसे इंसानियत की मिसाल भी बताया है. 

सोशल मीडिया यूजर्स ने किया रिएक्ट 

वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है. कुछ यूजर्स ने आवारा पशुओं की सुरक्षा और उनके सामने आने वाली समस्याओं को लेकर चिंता जताई. वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि कई बार लोग मदद करने के बजाय केवल वीडियो बनाने में व्यस्त क्यों रहते हैं. हालांकि अधिकांश लोगों ने समय रहते गाय की सहायता करने वालों की प्रशंसा की और कहा कि उनकी वजह से एक बेजुबान जानवर को बड़ी परेशानी से मुक्ति मिल सकी. यही वजह है ये वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो