मेसी का ऐसा फैन नहीं देखा होगा, अर्जेंटीना के रंगों में रंगी भेड़ संग निकला शख्स, वीडियो वायरल
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी का नाम बांग्लादेश में भी की हीरो से कम नहीं है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति सड़क किनारे रस्सी से बंधी भेड़ को लेकर चलता दिखाई दे रहा है.

नई दिल्ली: अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी का नाम बांग्लादेश में भी की हीरो से कम नहीं है. विश्व कप में अल्जीरिया के खिलाफ उनके शानदार प्रदर्शन और हैट्रिक ने वहां के लोगों को जश्न मनाने का एक और मौका दे दिया है. यहीं वजह है कि अब सोशल मीडिया पर मेस्सी का नाम ट्रेंड कर रहा है. इसके साथ ही दुनिया भर में कई लोग उनकी जीत क जश्न भी मना रहे हैं.
बांग्लादेश में मेसी के इतने फैंस है की खुद अर्जेंटीना मे उतने लोग नहीं रहते होंगे. लोगों का कहना है की मेसी के खेलने का तरीका और उनका अंदाज उन्हे बेहद पसंद आता है. हजारों लोग सड़क पर उतर कर अर्जेंटीना की जीत का उत्सव मानते है.
अर्जेंटीना टीम के रंग में रंगे
बांग्लादेश का भावुक होना कोई नई बात नहीं है. विश्व कप 2022 में भी बांग्लादेश ने अर्जेंटीना का समर्थन किया था. इस दौरान खिलाड़ियों ने भी बांग्लादेश का धन्यवाद किया था. पर अब जैसे-जैसे फिफा कप 2026 पास आता जा रहा है वैसे ही बांग्लादेशी लोगों क जुनून भी बढ़त जा रहा हैं और ये जुनून उस व्यक्त अपने चरम पर देखने को मिला जब एक शख्स और भेड़ अर्जेंटीना टीम के समर्थन में उसके रंग में रंगा रंग में रंगे नजर आए. वहीं अब सोशल मीडिया पर व्यक्ति और शख्स का वीडियो से वायरल हो रहा है.
किसने शेयर किया वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है वीडियो में एक व्यक्ति सड़क किनारे रस्सी से बंधी भेड़ को लेकर चलता दिखाई दे रहा है. इस दौरान भेड़ के ऊन को नीले और पीले रंग से रंगा गया है, जो अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम के रंग है. वहीं भेंड अपने मालिक के पीछे आराम से चलती जा रही है. इस पूरे वाक्य में खास बात ये हुई कि यह देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसकी अब सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है. पोस्ट के कैप्शन में 'Vamos Argentina! लिखा है, जिसका मतलब है आगे बढ़ो अर्जेंटीना.
लोगों ने किया रिएक्ट
बता दें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की जमकर प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं. कुछ लोग कह रहे है कि जानवरों के साथ ऐसा करना कोई मजाक नहीं है, वे बेजुबान है पर उन्हें भी महसूस होता है, रंगों मे पाया जाने वाला केमिकल उनकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है. रंग के बजाए भेंड को जर्सी भी पहनाया जा सकता था. वहीं कुछ लोगों का कहना है की अब तो जानवर भी मेसी की जीत का जश्न मन रहे है.


