डर कर भाग रहे खामेनेई! ट्रंप ने वीडियो शेयर कर ईरान का उड़ाया मजाक, अपने नागरिकों को दी चेतावनी

ईरान में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने ईरान की सेना को ‘पैनिक मोड’ में बताया और उसका मजाक उड़ाया. साथ ही अपने नागरिकों को चेतावनी भी दी है.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को निशाना बनाते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ईरान की सेना को ‘पैनिक मोड’ में बताया और उसका मजाक उड़ाया. यह वीडियो हाल ही में ईरान में हुई घातक विस्फोटों के बाद आया है.

घातक विस्फोटों के बाद ट्रंप का हमला

ईरान के बंदर अब्बास और अहवाज जैसे शहरों में हाल ही में कई विस्फोट हुए, जिनमें कई लोग मारे गए और घायल हुए. ईरान सरकार ने इन्हें गैस लीक बताया, लेकिन ट्रंप ने इन घटनाओं के बीच एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में तेहरान में आईआरजीसी (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर) की भारी सुरक्षा तैनाती दिखाई गई है.

ट्रंप ने कैप्शन में लिखा कि आईआरजीसी ‘पूर्ण पैनिक मोड’ में है और वे डर के मारे परेशान है. यह वीडियो ईरान में इंटरनेट प्रतिबंधों के कारण सत्यापित नहीं हो सका, लेकिन ट्रंप ने इसे ईरान की कमजोरी दिखाने के लिए इस्तेमाल किया.

ओमान में बातचीत से पहले चेतावनी

अमेरिका और ईरान के बीच ओमान में शुक्रवार को परमाणु कार्यक्रम और अन्य मुद्दों पर बातचीत होनी है. ट्रंप ने एनबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा, “खामेनेई को बहुत चिंतित होना चाहिए. हां, उन्हें बहुत डरना चाहिए.”

उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत कर रहा है क्योंकि वे नहीं चाहते कि अमेरिका उन पर हमला करे. ट्रंप ने मध्य पूर्व में अमेरिकी नौसेना की ‘आर्मडा’ (बड़ी बेड़ा) की ओर इशारा किया, जिसमें एयरक्राफ्ट कैरियर ग्रुप शामिल है. उन्होंने कहा कि ईरान सैन्य कार्रवाई से बचना चाहता है. 

अमेरिका ने अपने नागरिकों को दी चेतावनी

तनाव बढ़ने के साथ अमेरिका ने अपने नागरिकों को ईरान से तुरंत निकलने की सलाह दी है. वर्चुअल यूएस एम्बेसी ने कहा कि उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं और जो तुरंत नहीं निकल सकते, वे सुरक्षित जगह पर रहें और भोजन, पानी, दवाइयां जमा करें. यह सलाह ट्रंप की चेतावनी के कुछ घंटों बाद आई. 

ईरान की जवाबी तैयारी

ईरान ने अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों को अपग्रेड करने और रक्षात्मक से आक्रामक रणनीति अपनाने की बात कही है. आईआरजीसी कमांडरों ने कहा कि ईरान अब ‘क्रशिंग रिस्पॉन्स’ के लिए तैयार है. ईरान का कहना है कि अगर हमला हुआ तो अमेरिकी बेस पर आसानी से जवाब दिया जाएगा. हालांकि, ईरान ने कूटनीति से मौके गंवाने की जिम्मेदारी नहीं लेने की बात कही है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag