गाजा में इजरायल का तगड़ा हमला: उत्तरी ब्रिगेड कमांडर अली राजियाना सहित दो आतंकी ढेर

इजरायल की सेना ने हमास के खूंखार कमांडर मोहम्मद अल-हबील और इस्लामिक जिहाद के अली राजियाना कोको को मार गिराया गया है. हबील पर बंधक महिला सैनिक नोआ मार्सियानो की क्रूर हत्या का आरोप था.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

 

Israel Attack Hamas: इजरायली डिफेंस फोर्सेज और इजरायली सुरक्षा एजेंसी ने गाजा में एक संयुक्त एयरस्ट्राइक में हमास के कमांडर मोहम्मद इस्साम हसन अल-हबील और इस्लामिक जिहाद के उत्तरी गाजा ब्रिगेड प्रमुख अली राजियाना को मार गिराया. अल-हबील पर आईडीएफ कॉर्पोरल नोआ मार्सियानो की कैद के दौरान क्रूर हत्या का आरोप था, जबकि राजियाना बंधकों की निगरानी और आतंकी तैनाती में प्रमुख भूमिका निभा रहा था. यह कार्रवाई युद्धविराम के उल्लंघन के जवाब में की गई, जिसमें हमलावरों ने इजरायली सैनिकों पर हमला कर एक रिजर्व अधिकारी को गंभीर घायल किया.

आईडीएफ ने सोशल मीडिया पर इस एलिमिनेशन की पुष्टि की और कहा कि इससे मार्सियानो परिवार को न्याय मिला है. नोआ मार्सियानो को 7 अक्टूबर 2023 के हमले में नाहल ओज पोस्ट से अगवा किया गया था, जहां वह ऑब्जर्वर के रूप में तैनात थीं. कैद में उनकी बेरहमी से हत्या की खबर ने इजरायल में भारी आक्रोश पैदा किया था. इजरायल ने दोहराया कि वह अपने नागरिकों और सैनिकों के खिलाफ हिंसा करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेगा. राजियाना का खात्मा इस्लामिक जिहाद के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह उत्तरी गाजा में बंधकों की निगरानी और हमलों की योजना बनाने में शामिल था. IDF के अनुसार, यह स्ट्राइक उन आतंकवादियों पर केंद्रित थी जो इजरायल और उसके नागरिकों के खिलाफ गंभीर हमलों में लिप्त रहे हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag