'अब हम 3 हो गए...', रश्मिका मंदाना शादी के महज एक महीने बाद प्रेग्नेंट? नेटिजंस ने उड़ाई मजाक

रश्मिका मंदाना इन दिनों काफी व्यस्त हैं. उनकी कई रोमांचक फिल्में हैं, जिनमें 'कॉकटेल 2' और 'मैसा' शामिल हैं. इसके अलावा, राहुल सांकृत्यायन के निर्देशन में बन रही पीरियड ड्रामा 'रणबाली' में वह विजय के साथ धमाकेदार एंट्री करने वाली हैं.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को डेढ़ महीना बीत चुका है. उदयपुर में 26 फरवरी 2026 को हुई इस धूमधाम वाली शादी के बाद अब कपल का एक नया पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर एक खास ग्राफिक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं और प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे हैं.

रश्मिका मंदाना का वायरल पोस्ट

रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक एनिमेटेड ग्राफिक वीडियो शेयर किया. वीडियो में रश्मिका और विजय जैसी दिखने वाली मूविंग ग्राफिक्स नजर आ रही हैं. उनके पास एक खूबसूरत पीला फूल है, जो कभी रश्मिका को अपनी तरफ खींच रहा है तो कभी उनके गाल पर किस कर रहा है. वीडियो में रेड हार्ट इमोजी भी दिख रहा है. रश्मिका ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा - 'अब हम तीन हो गए और सफेद हार्ट इमोजी लगाया. उन्होंने ‘टेरेबली टिनी पोस्ट’ अकाउंट को भी टैग किया है.

फैंस ने लगाए प्रेग्नेंसी के कयास

इस पोस्ट पर फैंस की प्रतिक्रियाएं काफी दिलचस्प हैं. कई यूजर्स कमेंट करके पूछ रहे हैं कि क्या रश्मिका मां बनने वाली हैं. एक यूजर ने लिखा, क्या रश्मिका मां बनने वाली हैं? दूसरे यूजर ने लिखा, क्या रश्मिका प्रेग्नेंट हैं? एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, अभी के लिए तीन का मतलब फूल है या फिर तीन का मतलब जूनियर विरोश है. एक फैन ने लिखा, क्या आप मां बनने वाली हैं? फैमिली लाइफ में स्वागत है.हालांकि यह पोस्ट प्रेग्नेंसी की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है, लेकिन फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है.

रश्मिका मंदाना का वर्क फ्रंट

पर्सनल लाइफ के साथ रश्मिका प्रोफेशनल मोर्चे पर भी काफी व्यस्त हैं. उनकी आगामी फिल्मों में ‘कॉकटेल 2’ और ‘मैसा’ शामिल हैं. इसके अलावा वे राहुल सांकृत्यायन द्वारा निर्देशित पीरियड ड्रामा फिल्म ‘रणबाली’ में विजय देवरकोंडा के साथ नजर आएंगी.

‘रणबाली’ कब रिलीज होगी?

‘रणबाली’ रश्मिका और विजय की शादी के बाद पहली फिल्म होगी, जिसमें दोनों साथ नजर आएंगे. फिल्म का ऐलान 26 जनवरी को किया गया था. विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की पहली झलक शेयर करते हुए 11 सितंबर को रिलीज डेट की पुष्टि की है. यह फिल्म ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ के बाद दोनों की तीसरी फिल्म होगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो