धुरंधर ने कर दिया कमाल! पुष्पा और बाहुबली को रौंदते हुए 3000 करोड़ पार, भारत का पहला बना फ्रैंचाइज

धुरंधर और धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. यह फ्रेंचाइजी अब वैश्विक स्तर पर 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली भारत की पहली फिल्म सीरीज बन गई है.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: जासूसी थ्रिलर सीरीज धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. यह फ्रेंचाइजी अब वैश्विक स्तर पर 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने वाली भारत की पहली फिल्म सीरीज बन गई है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस सीरीज ने पुष्पा और बाहुबली जैसी लोकप्रिय फिलोम को भी पीछे छोड़ दिया है.

कुल कमाई का आंकड़ा

व्यापार वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, धुरंधर (2025) और धुरंधर: द रिवेंज (2026) ने मिलकर दुनिया भर में 3,019.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. पहली फिल्म ने 1,307.35 करोड़ रुपये कमाए, जबकि दूसरी फिल्म ने 1,712 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ. इससे पहले कोई भी भारतीय फ्रेंचाइजी इतनी बड़ी रकम नहीं जुटा पाई थी.

अन्य फ्रेंचाइजी से तुलना

धुरंधर फ्रेंचाइजी: कुल 3,019.35 करोड़ रुपये (पहली फिल्म 1,307.35 करोड़. दूसरी 1,712 करोड़)

बाहुबली फ्रेंचाइजी: कुल 2,438 करोड़ रुपये (पहली फिल्म 650 करोड़, दूसरी 1,788 करोड़)  
पुष्पा फ्रेंचाइजी: कुल 2,092.20 करोड़ रुपये (पहली फिल्म 350.10 करोड़, दूसरी 1,742.10 करोड़)

धुरंधर सीरीज की खास बात यह है कि दोनों फिल्में 1,000 करोड़ रुपये क्लब में शामिल हुई है. इससे पहले ऐसा कोई भारतीय फ्रेंचाइजी नहीं कर सका था. 

दूसरी फिल्म का शानदार प्रदर्शन

धुरंधर: द रिवेंज ने चौथे सप्ताह में भी दमदार कमाई जारी रखी. भारत में 26 दिनों में इसकी ग्रॉस कमाई लगभग 1,297.50 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि विदेशों से 414.50 करोड़ रुपये आए. कुल मिलाकर यह फिल्म उम्मीदों से कहीं आगे निकल गई.

बिना बड़े बाजारों के भी सफलता

यह उपलब्धि और खास इसलिए है क्योंकि फिल्म चीन और खाड़ी क्षेत्र जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रिलीज नहीं हुई. फिर भी इतनी बड़ी कमाई हुई. चौथे सोमवार को भारत में 5.20 करोड़ और विदेशों में 0.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जो धीमी पड़ रही है, लेकिन कुल आंकड़े जबरदस्त हैं.

धुरंधर फ्रेंचाइजी ने भारतीय सिनेमा के लिए नए मानदंड तय कर दिए हैं. यह दिखाता है कि अच्छी कहानी और मजबूत निर्देशन से बॉलीवुड वैश्विक स्तर पर बड़ा मुकाम हासिल कर सकता है. रणवीर सिंह अभिनीत यह सीरीज अब सबसे सफल भारतीय फ्रेंचाइजी बनकर उभरी है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो